बताया गया कि बोरीवली पूर्व के चिकुवाडी क्षेत्र में तलाशी ली गई, लोगों से उनके आधार कार्ड और दूसरे आईडी प्रूफ मांगे गए। मनसे कार्यकर्ताओं के चलाए इस तलाशी अभियान में पुलिस भी साथ थी। पार्टी की ओर से पुलिस प्रशासन को इसकी पूर्व सूचना दे दी गई थी। मनसे नेताओं ने कहा कि यदि अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशियों के होने का पता चला तो उन्हें वहां से निकाला जाएगा, प्रशासन से जो मदद की जरूरत होगी वह भी लिया जाएगा। मनसे ने बांग्लादेशियों को निकालने के लिए अपनी स्टाइल में तैयारी कर ली है, जगह-जगह कई पोस्टर भी लगाए गए हैं।