
महाराष्ट्र में मॉनसून का हुआ आगमन, IMD ने किया ऐलान
Maharashtra Monsoon Onset: महाराष्ट्र में मॉनसून का आगमन हो चुका है। भीषण गर्मी के बीच पिछले कुछ दिनों से मॉनसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। आज (11 जून) महाराष्ट्र के दक्षिणी क्षेत्रों में मानसूनी बारिश ने दस्तक दे दी है। 8 जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में पहुंचा था और दो दिन बाद ही मॉनसून महाराष्ट्र में प्रवेश कर गया है। लेकिन हर साल की तुलना में इस साल महाराष्ट्र में मॉनसून चार से पांच दिन की देरी से आया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक केएस होसालिकर (KS Hosalikar) ने बताया कि महाराष्ट्र में मॉनसून रत्नागिरी तक पहुंच गया है। आईएमडी पुणे के प्रमुख होसालिकर ने यह भी कहा कि आज मॉनसून महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण के कुछ हिस्से, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, पूरा गोवा, कर्नाटक और तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से में पहुंच गया हुए। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां अनुकूल है। यह भी पढ़े-Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र में मॉनसून की 48 घंटे में हो सकती है एंट्री, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी!
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिलहाल महाराष्ट्र के रत्नागिरी पहुंचा है। जबकि कर्नाटक के शिमोगा, हसन समेत धर्मपुरी, श्रीहरीकोटा तक मॉनसून आया है। अरब सागर में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के कारण मॉनसून के आगमन में देरी हुई। आखिरकार मॉनसून ने 8 जून यानी सात दिन की देरी से केरल में प्रवेश किया।
मॉनसून आम तौर पर एक जून को केरल में प्रवेश करता है। उसके बाद 7 जून तक महाराष्ट्र में मॉनसून आता है। आम तौर पर महाराष्ट्र के तल कोंकण में मॉनसून के दस्तक देने के बाद मुंबई-पुणे में भी प्री-मानसून बारिश की शुरुआत होती है।
मुंबई-पुणे में मॉनसून का आगमन कब?
आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने से पहले महाराष्ट्र में उमसभरी गर्मी भी झेलनी पड़ेगी। मुंबई में अगले 48 घंटों के दौरान शहर और उपनगरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है। साथ ही उमस भरी गर्म्मी का भी सामना करना पड़ेगा।
बीती रात मुंबई के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। अगले 48-72 घंटों में मॉनसून मुंबई में दस्तक दे सकता है। लेकिन कम से कम 18 जून तक शहर में अच्छी मॉनसूनी बारिश की संभावना नहीं है। मालूम हो कि मुंबई और पुणे में मॉनसून की आधिकारिक शुरुआत की तारीख क्रमशः 11 जून और पुणे के लिए 10 जून है। जबकि मॉनसून 15 जून तक पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेता है।
पुणे में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना-
कई जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों में राज्य में कई जगहों पर तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि मुंबई, ठाणे, पालघर, औरंगाबाद, जालना, बीड, नासिक, सोलापुर, धुले, जलगांव, लातूर, अकोला, अमरावती, नागपुर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Monsoon Latest Update 11 जून तक कहां पहुंचा मॉनसून, IMD ने दी ये जानकारी-
Updated on:
11 Jun 2023 05:53 pm
Published on:
11 Jun 2023 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
