16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में बहुत जल्द खुलने वाले हैं 200 से अधिक फ्री हेल्थ क्लीनिक, बिना पैसा खर्च किए होंगे 139 मेडिकल टेस्ट

मुंबईकरों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बहुत ही जल्द मुंबई में 227 फ्री हेल्थ क्लीनिक खुलेने जा रहे हैं। इनमें से 50 सेंटर 2 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इन हेल्थ सेंटर्स पर 139 मेडिकल टेस्ट मुफ्त में कराए जा सकेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
health_clinics.jpg

Health Clinics

मुंबईकरों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल जल्द ही मुंबई में लोग फ्री हेल्थ सेंटर पर कई टेस्ट बिना पैसा खर्च किए करा सकेंगे। मंगलवार को राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने एलान किया कि मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 227 फ्री हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। इसकी शुरूआत 2 अक्टूबर से 50 केंद्रों के शुभारंभ के साथ की जाएगी। इन क्लीनिकों को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे डिस्पेंसरी और पॉलीक्लिनिक कहा जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, इन सेंटरों पर कम से कम 139 मेडिकल टेस्ट फ्री में किए जाएंगे, जो बीएमसी द्वारा संचालित किए जाएंगे। इन हेल्थ सेंटरों में भी 34 पॉलीक्लिनिक होंगे। अधिकारी ने बताया कि क्लीनिक दो फॉर्मेट में (पोर्टकैबिन और कंक्रीट निर्माण) संचालित होंगे। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: इस गांव में जमीन के भीतर से रहस्यमयी आवाज आने का गांव वालों ने किया दावा, डरे हुए हैं लोग

बता दें कि एक अधिकारी ने कहा कि प्रति 25-30 हजार लोगों पर एक क्लिनिक होगा। इस क्लिनिक का समय मरीजों की सुविधा के मुताबिक दो सत्रों में सुबह 7 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3 से 10 बजे तक चालू रखा जाएगा। क्लीनिक में एक एमबीबीएस डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और मल्टी पर्पज कार्यकर्ता होंगे।

अधिकारी ने आगे कहा कि पॉलीक्लिनिक 2.5 लाख से 3 लाख की आबादी को पूरा करेगा और इसके लिए मरीजों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। गौरतलब है कि इन क्लिनिक के खुलने से गरीब लोगों को काफी राहत मिलेंगी। अक्सर कई टेस्ट महंगे होने की वजह से गरीब जनता करा नहीं पाते हैं। लेकिन इन फ्री सेंटर पर बिना पैसा दिए टेस्ट कराए जा सकते हैं।