7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mount Mary Fair 2022: मुंबई में दो साल बाद लगेगा माउंट मैरी का मेला, दर्शन रोजाना आते है लाखों की संख्या में श्रद्धालु

मुंबई में माउंट मैरी मेला 11 से 18 सितंबर तक चालू रहेगा। माउंट मैरी का मेला बांद्रा में हर साल लगता है। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो सालों से ये मेला नहीं लग रहा था। इस मेले में रोजाना करीब लाखों श्रद्धालु नजर आते है।

2 min read
Google source verification
mount_mary_fair_bandra.jpg

Mount Mary Fair Bandra

मुंबई में माउंट मैरी मेला 11 से 18 सितंबर तक चालू रहेगा। माउंट मैरी का मेला बांद्रा में हर साल लगता है। दो साल बाद 11 सितंबर से 'माउंट मैरी फेयर' का आयोजन किया जाएगा। इस मेले की 100 साल से भी ज्यादा पुरानी परंपरा है। इस मेले को बांद्रा उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। अब जबकि यह मेला दो साल बाद लगेगा, उम्मीद है कि रोजाना करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आ सकते है।

इस साल 'माउंट मैरी मेला' का पहली बार यूट्यूब और ट्विटर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो सालों से यात्रा का आयोजन नहीं किया गया था। इस यात्रा में एक सदी से भी अधिक की परंपरा और विरासत है। इसलिए इस यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। यह भी पढ़ें: Pune News: 20 करोड़ की फिरौती के लिए 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, 2 पड़ोसी गिरफ्तार

बता दें कि चर्च अथॉरिटी की तरह से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल एक लाख श्रद्धालुओं के दर्शन और मेले में आने की संभावना है। भक्तों की सुविधा और स्थानीय क्षेत्र में भीड़भाड़ से बचने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस की मदद से ट्रैफिक रूट तय किए गए हैं।

इस साल कोविड-19 महामारी की पाबंदियों के समाप्त होने से राज्य में सभी त्योहारों, धार्मिक समारोहों, मेलों आदि का आयोजित पहले की तरह किया जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 2020 और 2021 में प्रसिद्ध माउंट मैरी मेला का आयोजन नहीं किया गया था।

बीएमसी द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं:-

100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सड़कों का रखरखाव और मरम्मत।
पेयजल की व्यवस्था की गई है।
कचरे के उचित निस्तारण की अलग से व्यवस्था।
भक्तों की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय की व्यवस्था।
अनाधिकृत स्टालों, अनाधिकृत फेरीवालों पर प्रतिबंध।
24 घंटे कंट्रोल रूम चालू।
प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सुविधाओं पर ध्यान।
निगरानी कक्ष और अवलोकन टावर।