2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोलीबारी से दहल उठी मुंबई! बदमाशों ने दिनदहाड़े की 16 राउंड फायरिंग, 1 की मौत, कई जख्मी

Mumbai Firing: घटना आज दोपहर करीब 3.30 बजे चुनाभट्टी के भीड़भाड़ वाले रहवासी इलाके में हुई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 24, 2023

mumbai_firing.jpg

मुंबई के चुनाभट्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप

Chunabhatti Open Firing: मुंबई से बड़ी खबर आ रही है। शहर के चुनाभट्टी इलाके में आज (24 दिसंबर) दोपहर में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत मचा दी। वारदात में एक शख्स की मौत की खबर है। जबकि करीब पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय अपराधी पप्पू येरुणकर (Pappu Yerunkar) की मौत होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के सायन-चूनाभट्टी इलाके में सरेआम फायरिंग की घटना में एक शख्स की मौत हो गयी है। गोलीबारी की घटना चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत वीएन पुरव मार्ग स्थित आजाद गली में हुई। कुल पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के काफिले के साथ हादसा, बाल-बाल बचे, सामने आई बड़ी लापरवाही

घटना आज दोपहर करीब 3.15 बजे भीड़भाड़ वाले रहवासी इलाके में हुई। मृतक की पहचान पप्पू येरुणकर के तौर पर हुई है। जबकि बाकि घायल आरोपी अज्ञात है। घायलों का सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने 15 से 17 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। घायलों को तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने इलाके में कड़ा बंदोबस्त किया है। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुंबई पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और छानबीन कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद चुनाभट्टी पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच भी मामले में जांच कर रही है। पुलिस को संदेह है कि यह आपसी दुश्मनी का मामला है, हालांकि विभिन्न कोणों से जांच जारी है।

सुमित येरुणकर उर्फ पप्पू येरुणकर मुख्य टारगेट था। येरुणकर कथित तौर पर पहले भी कुछ आपराधिक मामलों में शामिल था और कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुआ था।

एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार दो संदिग्ध थे, जिन्होंने मृतक और अन्य पांच पर गोलियां चलाईं। घटना में कई राउंड गोलियां चलाई गईं। कई टीमें जांच में जुटी हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और 9 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं जो आरोपियों की तलाश कर रही हैं। फायरिंग का कारण आपसी रंजिश है।

Story Loader