
मुंबई में लूटपाट के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत
Mumbai Jogeshwari News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में संपत्ति पाने के चक्कर में अपने ही अपनों की जान ले रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है, जिसने शहरवासियों को दहला दिया। नया मामला जोगेश्वरी से सामने आया है, जहां दो भाइयों-भाभियों ने मिलकर घर के बड़े शख्स की पीटपीट कर हत्या कर दी।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुंबई के जोगेश्वरी में एक व्यक्ति की उसके दो छोटे भाइयों और उनकी पत्नियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। यह भी पढ़े-Mumbai: नाबालिग को 'आजा आजा' कहना भी यौन उत्पीड़न, कोर्ट ने सुनाई सजा
जानकारी के अनुसार, शनिवार को संपत्ति विवाद को लेकर रविकुमार मोटकुरी (46) के साथ उनके दो छोटे भाइयों और उनकी पत्नियों ने कथित तौर पर मारपीट की थी। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने रविवार रात मृतक के दो भाइयों जितेंद्र मोटकुरी (43) और महेंद्र मोटकुरी (40) को गिरफ्तार कर लिया। एमआईडीसी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
एमआईडीसी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा "जोगेश्वरी इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों और उनकी पत्नियों ने अपने बड़े भाई रविकुमार की हत्या कर दी। एमआईडीसी पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आईपीसी की धारा 304 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज किया है और मृतक के भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।"
रविकुमार की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति को उसके भाइयों और उनकी पत्नियों ने उसके और दो बेटों के सामने मार डाला। पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान दर्ज कर लिया है, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया, परिवार का संपत्ति का एक मामला कोर्ट में चल रहा है और उसके मालिकाना हक को लेकर भाइयों में अक्सर लड़ाई होती थी। पुलिस फ़िलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
एमआईडीसी पुलिस के अनुसार, "18 फरवरी की शाम 5 बजे संपत्ति विवाद को लेकर तीन भाइयों के बीच विवाद शुरू हुआ और जल्द ही उनमें हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि महेंद्र मोटकुरी ने मृतक रविकुमार को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह अधमरा होकर गिर पड़ा। फिर रविकुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
Published on:
20 Feb 2023 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
