12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के वर्सोवा बीच पर मिला हरियाणा के 2 भाईयों का शव, पुलिस की जांच में हुआ ये खुलासा

Mumbai Versova Beach: पुलिस को दोनों युवकों में से एक की जेब से मोबाइल फोन मिला। जिसकी मदद से पुलिस ने हरियाणा में रहने वाले उनके परिवार वालों से संपर्क कर उन्हें मुंबई बुलाया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 04, 2023

maharashtra_police_pune.jpg

लेटर बम ने मुंबई पुलिस में मचाई सनसनी

Mumbai Haryana Youth Death: मुंबई के वर्सोवा समुद्र तट पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक युवक हरियाणा के रहने वाले है। इन युवकों की पहचान हरदेव सिंह (Hardev Singh) और दीपक बिष्ट (Deepak Bisht) के तौर पर हुई हैं। हालांकि वर्सोवा पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या हादसा या कोई साजिश।

जानकारी के मुताबिक, वर्सोवा खाडी में देवाची वाडी के पास तट पर गुरुवार दो युवक मृत मिले। पुलिस ने कहा कि हरियाणा के रहने वाले दीपक बिष्ट (25) और उसके चचेरे भाई हरदेव सिंह (26) की डूबने से मौत होने की आशंका है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को युवकों के पास से आधार कार्ड भी मिले है। यह भी पढ़े-नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 5 पर FIR, ECL फाइनेंस के अधिकारियों का भी नाम

दोनों शव एक-दूसरे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर थे। शवों को कल सुबह समुद्र तट पर तैनात एक लाइफगार्ड ने देखा और फिर पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित किया। वर्सोवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक गणेश पवार (Ganesh Pawar) ने कहा, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिखे। इसलिए प्रारंभिक तौर पर यह डूबने का मामला लगता है।

पुलिस को दोनों युवकों में से एक की जेब से मोबाइल फोन मिला। जिसके सिम कार्ड की मदद से पुलिस को उसके परिवार वालों का नंबर मिल गया। पुलिस ने हरियाणा में रहने वाले उनके परिवार वालों से संपर्क कर उन्हें मुंबई बुलाया है।

मृतक युवक के परिवार के सदस्य ने पुलिस को फोन पर बताया कि दोनों युवक नागपुर और चेन्नई में काम करते थे। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों मुंबई कब आए थे। फ़िलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।