16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई फिर हुई शर्मसार, 13 साल की लड़की से बलात्कार, दरिंदे ने खाने का दिया था लालच

Mumbai News: मुंबई में फिर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 25, 2023

rape.jpg

खाने का लालच देकर लड़की से गंदा काम (File)

Mumbai Crime News: मुंबई में फिर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की चौंकाने वाली घटना घटी है। शहर के मालवणी इलाके में 37 साल के एक शख्स ने 13 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच वह आरोपी के घर के करीब चली गई। कथित तौर पर आरोपी शख्स ने पीड़िता को अकेला देखा तो उसे खाने का लालच दिया और उसके साथ बलात्कार किया। यह भी पढ़े-मुंबई: बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल के गले में फंसा मांजा, कटने से मौके पर ही मौत

पुलिस ने कहा, घर पहुंचकर पीड़ित लड़की ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। बच्ची ने जब आपबीती अपनी मां को बताई तो उनके होश उड़ गए। फिर मां ने मालवणी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।