15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Mumbai Chunabhatti News: मुंबई-नासिक हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 09, 2023

chunabhatti_accident.jpg

मुंबई में सड़क हादसे में 1 की मौत, 3 जख्मी

Mumbai Accident: मुंबई के चूनाभट्टी (Chunabhatti News) में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह भयानक हादसा ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चूनाभट्टी के पास एक तेज़ रफ़्तार आरसीसी मिक्सर ट्रक ने चार वाहनों को कुचल दिया। मिक्सर ट्रक ने दो एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल और एक पीयूसी वैन को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. घायलों को पास के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। चूनाभट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़े-मुंबई में 6 हजार किलो वजनी लोहे का पुल हुआ चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से फिसलन भरी सड़क के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सीमेंट मिक्सर ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। इस टक्कर से वाहन और सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में शामिल दो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि टक्कर से पीयूसी वैन के परखच्चे उड़ गए।

मुंबई-नाशिक हाईवे पर दुर्घटना

मुंबई-नासिक हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक का नाम मौजम फयाजुल हुसैन (उम्र 31 वर्ष) है।

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर पडघा के पास खडवली फाटा के पास कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार के पीछे से टकरा गया। सौभाग्य से कार में सवार लोग बच गए। लेकिन बाद में कंटेनर चालक ने सड़क के किनारे एक आइसक्रीम टेंपो को टक्कर मार दी। उस वक्त आइसक्रीम खा रहे तीन-चार लोग भी चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो से तीन दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद फरार कंटेनर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।