
मुंबई में बारिश की संभावना
Mumbai Air Pollution AQI: राजधानी दिल्ली ही नहीं, बल्कि आर्थिक राजधानी मुंबई की भी हवा की गुणवत्ता पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब हो रही है। मुंबई पर स्मॉग का संकट बरकरार है। शहर के विभिन्न हिस्सों में दोपहर में भी धुंध की चादर नजर आ रही है।
मुंबई में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालाँकि सुबह के समय वातावरण में नमी होती है, लेकिन यह नमी पूरे दिन नहीं रहती है। आज (3 नवंबर) भी हवा की गुणवत्ता खराब (Mumbai AQI in Poor Category) होने के कारण मुंबई में धुंध की परत दिखाई दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में है। जबकि एक दर्जन इलाकों में प्रदूषण का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ है। यह भी पढ़े-Weather Update: हल्की बारिश और धुंध... महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, खिसकेगा पारा!
3 नवंबर दोपहर 2 बजे तक मुंबई के विभिन्न इलाकों की हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई में)-
बीकेसी- 192
बोरीवली पूर्व- 163
चकाला अंधेरी- 111
चेंबूर- 224
इंटरनेशनल एयरपोर्ट (T2)- 165
कोलाबा- 211
देवनार- 261
कांदिवली पूर्व- 169
बांद्रा पूर्व- 223
वर्ली- 181
भांडुप पश्चिम- 120
पवई- 184
कुर्ला- 144
मलाड पश्चिम- 228
मझगांव- 151
नेवी नगर कोलाबा- 211
सिद्धार्थ नगर वर्ली- 93
सायन- 220
विलेपार्ले पश्चिम- 167
मालूम हो कि 201 से 300 के बीच एक्यूआई को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है, जबकि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 को 'संतोषजनक' और 101 और 200 के बीच को 'मध्यम' माना जाता है।
Published on:
03 Nov 2023 02:59 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
