मुंबई

मुंबई: आरे कॉलोनी में ऑटो ड्राइवर ने महिला यात्री से किया रेप, पुलिस ने UP जाकर पकड़ा

Mumbai Goregaon News: पुलिस की टीम ने इंद्रजीत सिंह को यूपी से गिरफ्तार किया है। उसे वापस मुंबई लाया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2 min read
Jul 10, 2023
मुंबई में ऑटो रिक्शा में रेप

Mumbai Aarey Colony Crime: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोरेगांव (Goregaon) के आरे कॉलोनी इलाके (Aarey Colony) में 20 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय आरोपी इंद्रजीत सिंह (Indrajit Singh) ने रेप करने से पहले रिक्शा के अंदर पीड़ित महिला से मारपीट की थी।

जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले पीड़ित महिला की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी। यह मामला तब सामने आया जब महिला को रक्तस्राव होने लगा। जिसके बाद महिला को फिर उसी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी दो महीने पहले डिलीवरी के लिए सर्जरी की गई थी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: नागपुर में कार ने कंटेनर को मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 लोग घायल

डॉक्टरों ने जांच के दौरान चोट के निशान देखे और महिला से पूछताछ की तो उसने सारा सच बता दिया. पीड़ित ने अपने साथ हुई दरिंदगी मेडिकल स्टाफ और परिवार को बताई। इसके बाद महिला के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, महिला अपनी मौसी से मिलने के लिए नवी मुंबई (Navi Mumbai) के सीबीडी बेलापुर (CBD Belapur) गई थी। उसने मुंबई के गोरेगांव लौटने के लिए ऑटोरिक्शा बुक किया, जिसका ड्राइवर आरोपी इंद्रजीत सिंह था।

महिला को सीधे गोरेगांव ले जाने के बजाय आरोपी ऑटोरिक्शा को आरे कॉलोनी में एक सुनसान जगह ले गया। फिर कथित तौर उसने महिला को चुप रहने की धमकी दी, उसे मारा और बलात्कार किया। वदत को अंजाम देने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भाग गया।

जांच के दौरान पुलिस ने ऑटोरिक्शा के मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी इंद्रजीत सिंह अब उनका ऑटो नहीं चलाता। छानबीन में आरोपी के उत्तर प्रदेश जाने की बात पता चली। जिसके बाद पुलिस की टीम ने इंद्रजीत सिंह को यूपी से गिरफ्तार कर लिया। उसे वापस मुंबई लाया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेजा है।

Published on:
10 Jul 2023 10:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर