2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: दिवाली में मुंबईकरों की मुश्किलें बढ़ीं, वेतन वृद्धि और बोनस के लिए बेस्ट के संविदा कर्मियों ने की हड़ताल

Mumbai Santacruz BEST Bus Depot: आज सुबह सांताक्रूज बस डिपो में बेस्ट के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स ने हड़ताल का आह्वान किया है। इस वजह से डिपो में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेस्ट के एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के मुताबिक डिपो अधिकारियों से लिखित मांग की गई थी कि उनके वेतन में वृद्धि की जाये।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 22, 2022

best_bus strike.jpg

मुंबई में बेस्ट बस सेवा प्रभावित

Mumbai BEST Bus Strike: मुंबई से बड़ी खबर है। सांताक्रूज बेस्ट बस डिपो (Santacruz Best Bus) पर कार्यरत बेस्ट के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी (Contract Worker) अचानक हड़ताल पर चले गए हैं। दिवाली के मौके पर मुंबई में बेस्ट बस में वैसे ही यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है, ऐसे में यह हड़ताल बेस्ट बस के यात्रियों की मुसीबत बढ़ा रही है।

मुंबई के सांताक्रूज बेस्ट बस डिपो में सैकड़ों संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) बस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। बोनस, वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को पूरा न करने के कारण बेस्ट के अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वह हड़ताल जारी रखेंगे। साथ ही हड़ताली कर्मचारियों ने डिपो से निकलने वाली बसों को रोकने का भी प्रयास किया। यह भी पढ़े-फेस्टिव सीजन में रेलवे ने दिया झटका! मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर 50 रुपए में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

बताया जा रहा है कि बेस्ट के कर्मचारियों ने दिवाली बोनस का भुगतान न होने और वेतन वृद्धि पर रोष जताया है। इस बीच, हड़ताल के कारण सांताक्रूज डिपो में बेस्ट बस का शेड्यूल चरमरा गया है।

आज सुबह सांताक्रूज बस डिपो में बेस्ट के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स ने हड़ताल का आह्वान किया है। इस वजह से डिपो में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेस्ट के एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के मुताबिक डिपो अधिकारियों से लिखित मांग की गई थी कि उनके वेतन में वृद्धि की जाये।

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें जिस वेतन पर रखा गया है, वह भी नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें 18 हजार 500 रूपये पर काम पर रखा गया था। लेकिन उन्हें हर महीने सिर्फ 12 हजार 500 रुपये मिल रहे है। इस पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है।

Story Loader