16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: भायंदर के सोने के कारोबारी की रत्नागिरी में हुई हत्या, पुलिस ने तीन लोगों को किया अरेस्ट; जानें मामला

मुंबई से सटे भायंदर के सोने के कारोबारी की रत्नागिरी में हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

2 min read
Google source verification
Satara Patan police.jpg

सतारा में घर में मिले 4 शव, आत्महत्या या हत्या?

Mumbai Crime News: मुंबई से सटे भायंदर (Bhayandar) के रहने वाले सोने के कारोबारी की हत्या (Murder News) का मामला सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। दरअसल इस कारोबारी की हत्या रत्नागिरी (Ratnagiri News) में की गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को अदालत में भी पेश किया गया है जहां उन्हें सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

भायंदर के सोने के कारोबारी कीर्तिकुमार अजय राज कोठारी (55) की आर्थिक कारणों से भूषण खेडेकर ने हत्या की है। पुलिस के अनुसार खेडेकर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कोठारी की गला घोंटकर हत्या की। इस मामले में पुलिस ने महेश मंगलप्रसाद चौगुले (39) और फरीद महमूद होडेकर (36) को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें-Thane News: बच्चा चोरी की झूठी अफवाहों से ठाणे में हडकंप, एक महिला की बेरहमी से हुई पिटाई

वहीं इस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। भूषण ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने कोठारी के शव को आधी रात में आबलोली के पास नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने शव को ले जाने वाले रिक्शा को भी कब्जे में ले लिया है। भायंदर के रहने वाले कोठारी, सोने और चांदी के आभूषणों का कारोबार करते थे। वह पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय सुनारों को सोना बेचने के लिए नियमित रूप से रत्नागिरी आते थे।

पिछले रविवार (18 सितंबर) को वे यहां के अठवाड़ा बाजार इलाके के एक लॉज में रूके थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सोमवार की रात को बाजार में कारोबार करने के बाद जब वह गोखले नाका से रमली जा रहा था तो किसी का फोन आने पर वह वापस मुड़े और गोखले नाका से अगाशे की तरफ चल दिए। लेकिन वे वहां से गायब हो गए।

इस बीच उनके बेटे करण कोठारी ने अपने पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ रत्नागिरी आए और लॉज से जानकारी लेने और पूछताछ करने के बाद पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

मृतक के बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने बाजार क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज ददेखना शुरू किया। इसी दौरान कीर्तिकुमार सोमवार रात करीब 8.24 बजे अगाशे कन्या स्कूल के सामने एक दुकान त्रिमूर्ति ज्वैलर्स के पास जा रहा है। लेकिन वे दोबारा दुकान से बाहर आते नहीं दिखे। जिसके बाद पुलिस ने दुकान के मालिक भूषण खेडेकर और उसके दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया। इस अपराध में दोनों ने उसकी मदद की है।