17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: बीच सड़क कपड़े उतारकर करने लगा ब्लैक मैजिक, आधे घंटे तक ट्रैफिक रहा जाम

मुंबई से सटे ठाणे इलाके से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया हैं। ठाणे में देर रात अचानक सनसनी फैल गई। बीच सड़क एक शख्स पूरे कपड़े उतार कर बैठा हुआ था। उसने अपने सामने आग जला रखी थी। इसके साथ ही पास में 7 कटोरियां रखी थीं। वो आग में कुछ डाल रहा था। उसकी ये हरकत देखकर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
black_magic.jpg

Black Magic

मुंबई से सटे ठाणे में उस समय हंगामा मंच गया जब लोगों ने सड़क पर एक शख्स को ब्लैक मैजिक करते देखा। शख्स अपने पूरे कपड़े उतारकर बैठा हुआ था। आग जलाकर उसमें कुछ सामग्री डालकर वो ब्लैक मैजिक कर रहा था। शख्स की इस हरकत को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। ये घटना कल्याण पश्चिम के आगरा रोड इलाके की है। यहां रात करीब 11:30 बजे बीच सड़क पर एक होटल के पास एक शख्स नंगा बैठा था।

वह लकड़ी के टुकड़ों में आग लगाकर उनमें कुछ डाल रहा था। शख्स के सामने स्टील की सात कटोरियां रखी हुई थीं। जिनमें कुछ सामान मौजूद थे। बीच सड़क इस अजीबो-गरीब घटना को देखने के लिए स्थानीय लोग और कुछ वाहन चालक अपनी गाड़ी रोककर खड़े हो गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी वजह से आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के स्कूलों में 19 लाख से भी अधिक बच्चों के पास नहीं हैं आधार कार्ड

बता दें कि शख्स की इस हरकत को देखकर लोग एक-दूसरे से सवाल कर रहे थे, आखिर यह इंसान सड़क पर कपड़े उतार कर क्या कर रहा है? इसी दरम्यान पता चला कि वो ब्लैक मैजिक कर रहा है। करीब आधे घंटे तक वो ये काम करता रहा।

पुलिस उससे कर रही है पूछताछ: इसी बीच मोहने मोहल्ले के एक शख्स ने यह देखा और स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है और मामलें की जांच में जुटी हैं।