4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के व्यापारी ने केदारनाथ के गर्भगृह की दीवार पर लगवाई गोल्ड शीट, दान किया 230 किलो सोना

Kedarnath Temple Gold Wall: केदारनाथ मंदिर में चांदी की परत वाली दीवार थी। हालांकि अब इसकी जगह गोल्ड पतरा (शीट) लगा दिया गया है। इस गोल्ड शीट पर भगवान शंकर के प्रतीक शंख, त्रिशूल, डमरू उत्कीर्ण हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 25, 2022

Kedarnath Temple Gold Wall

केदारनाथ मंदिर में सोने की परत वाली दीवार

अब आपको विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Temple) के गर्भगृह में एक सुनहरी दीवार दिखाई देगी। दिवाली के शुभ मौके पर केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह की दीवारों पर सोने की परतें चढ़ाई गई। इसके बाद अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह आकर्षण का केंद्र होगा। मुंबई के एक व्यापारी ने इस दीवार के लिए करीब 230 किलो सोना दान किया है।

इससे पहले केदारनाथ मंदिर में चांदी की परत वाली दीवार थी। हालांकि अब इसकी जगह गोल्ड पतरा (शीट) लगा दिया गया है। इस गोल्ड शीट पर भगवान शंकर के प्रतीक शंख, त्रिशूल, डमरू उत्कीर्ण हैं। इसके अलावा इस पर जय बाबा केदार, हर हर महादेव भी लिखा हुआ है।

मंदिर के मुख्य भाग में खड़ी 230 किलो की सोने की इस दीवार को मुंबई के एक व्यापारी ने दान में दिया है। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। दिवाली के मौके पर यह सुनहरा पतरा दीवार पर लगाया गया।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह की दीवारों पर चांदी की जगह सोने की परतें चढ़ाने की अनुमति दी थी। हालांकि स्थानीय पुजारियों ने इस फैसले का विरोध किया था। पुजारियों के अनुसार यह मंदिर के गर्भगृह की पौराणिक परंपरा पर आघात है।

मंदिर समिति के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार से अनुमति मिलने के बाद गर्भगृह में चारों दीवारों पर लगी चांदी की परतों को उतार दिया गया। समिति ने स्पष्ट कहा है कि सोने की परतें चढ़ाते समय किसी प्रकार की परंपरा या धार्मिक मान्यताओं से छेड़छाड़ नहीं की गई है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग