15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

COVID 4th Wave: फिर डराने लगा कोरोना! मुंबई में दूसरे दिन भी 600 से ज्यादा केस, संक्रमण की रफ्तार बढ़ी

Mumbai COVID-19 News: 1 जुलाई के बाद पहली बार मुंबई में बुधवार को सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक मुंबई में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 683 नए मामले सामने आए और इस अवधि में एक मरीज की मौत हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 11, 2022

Mumbai COVID-19 Updates

मुंबई में कोरोना वायरस का कहर बढ़ा

Mumbai COVID-19 Update: देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में महामारी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली की तरह ही मुंबई में भी कोरोना के मामलो में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है। मुंबई में पॉजिटिविटी दर भी इस हफ्ते बढ़ी है।

1 जुलाई के बाद पहली बार मुंबई में बुधवार को सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक मुंबई में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 683 नए मामले सामने आए और इस अवधि में एक मरीज की मौत हुई। मुंबई में फिलहाल कोविड-19 के 3,818 एक्टिव मरीज हैं। यह भी पढ़े-Thane: छतरी पकड़ने के चक्कर में भायंदर क्रीक में गिरी महिला, मदद के लिए चीखी तो लोगों ने समझा भूत, जानें हैरान करने वाला मामला

मुंबई में कोविड-19 के 683 नए मामले मिले है, जो एक दिन पहले 852 थे। आज एक मरीज की सांस लेने में तकलीफ के कारण मौत हो गयी। शहर की कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 97.9 प्रतिशत है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 409 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। मुंबई में इस समय कोविड-19 के 277 मरीज अस्पताल में एडमिट हैं।

वहीँ, महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 1,877 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 5 मरीजों की जान चली गयी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,66,243 हो गयी, जबकि मृतकों का कुल आंकड़ा 1,48,162 पर पहुंच गया है।