13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: पुजारी के घर से चोरी हुआ 43 लाख का गोल्ड और नकद, बदमाशों ने तलवार और चाकू से किया हमला

मुंबई में हथियारबंद बदमाशों ने एक पुजारी के घर में चोरी किया है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि मंगलवार की सुबह तलवार और चाकुओं से लैस सात नकाबपोश उल्हासनगर में स्वामी दामाराम साहिब दरबार के अंदर एक पुजारी के घर में घुस गए और सोने के जेवर समेत कुल 43 लाख रुपये की नकदी चुराकर फरार हो गए।

2 min read
Google source verification
crime_3.jpg

Crime

मुंबई जैसे शहर में कुछ बदमाशों के दिलों और दिमाग से पुलिस का डर समाप्त होता नजर आ रहा है। इसी वजह से दिन दहाड़े लूट की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि मुंबई पुलिस अपने स्तर पर इन बदमाशों को गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास करती रहती हैं। एक बार फिर से कुछ बदमाशों ने एक शख्स के घर दिन दहाड़े लूटपाट की है। मुंबई में तलवार और चाकुओं से लैस कुछ नकाबपोश एक पुजारी के घर में घुसकर लूटपाट की। ये घटना मुंबई के उल्हासनगर की है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह तलवार और चाकुओं से लैस सात नकाबपोशों ने उल्हासनगर में स्वामी दामाराम साहिब दरबार के भीतर एक पुजारी के घर में घुस गए और सोने के जेवर समेत कुल 43 लाख रुपए की नकदी चुराकर नौ दो ग्यारह हो गए। यह भी पढ़ें: Pune News: पुणे में आश्रय गृह से पांच नाबालिग लड़कियों के गायब होने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

बता दें कि इस घटना से वहा के स्थानीय लोग काफी डर गए हैं क्योंकि दरबार काफी व्यस्त श्रीराम चौक इलाके में स्थित है। यह विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन से करीब 700 मीटर की ही दूरी पर है। पुलिस ने कहा कि मंगलवार सुबह लगभग 5:15 बजे डकैतों के गिरोह के दो सदस्य पहले दरबार में घुस गए। जिसके मुख्य पुजारी जैकी जगियासी हैं। दरबार में जैकी जगियासी, उसकी पत्नी वर्षा और बेटा चिराग (14) सो रहे थे। जैसे की इन बदमाशों ने दरबार का गेट खोला तो वह तीनों उठ गए। चिराग ने बताया कि मैं एक आदमी को पकड़ने में कामयाब रहा, लेकिन जब उसने मुझे हेलीकॉप्टर के हैंडल से मारा, तो मैंने उसे छोड़ दिया।

मुंबई पुलिस के मुताबिक इस दौरान इन बदमाशों में से एक-एक ने जगियासी की 8 साल की बेटी दीया के गले में तलवार रख दी और परिवार को लॉकर की चाबियां देने को कहा। इस मामले जगियासी ने बताया कि इन बदमाशों ने लॉकर को खाली कर दिया। बदमाशों ने हमारे फोन भी ले लिए ताकि हम उनकी वारदात को कैमरे में रिकॉर्ड न कर सकें। भागने से पहले बदमाशों ने फोन को दरवाजे के पास एक टोकरी में डाल दिया। एक बदमाश ने गेट में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर निकाल ली। ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई से चोरी की कार में भागे आरोपियों का पता लगाने के लिए टीम तैयार की है। स्थानीय क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच में जुटी है।