16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Crime News: कांदिवली में 25 वर्षीय एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से की हत्या, आरोपी फरार; जांच में जुटी पुलिस

मुंबई के कांदिवली में एक 25 वर्षीय लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने महिला के मौसेरे भाई को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। महिला उसी के साथ किराए के घर में रहती थी।

2 min read
Google source verification
kandivali.jpg

Kandivali

मुंबई के कांदिवली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। क्रांति नगर में 25 वर्षीय एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। ये घटना मुंबई के क्रांति नगर इलाके की है। ये क्षेत्र कुरार पुलिस स्टेशन के दायरे में आता है।

मुंबई पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि क्रांति नगर कॉलोनी में मनीषा जैसवाल नाम की 25 वर्षीय लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए कांदिवली शताब्दी अस्पताल भेज दिया गया है। वह अपने मौसेरे भाई के साथ यहां एककिराए के घर में रहती थी। पुलिस ने उसके मौसेरे भाई को हिरासत में ले लिया है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: औरंगाबाद नगर निगम इलेक्शन को लेकर शिंदे खेमे का बड़ा ऐलान, इस पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

मिली जानकारी के मुताबिक, मनीषा का चचेरा भाई नशे का आदी है। हत्या की घटना के समय वो घर पर ही मौजूद था। फिलहाल पुलिस ने मौसेरे भाई को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। फिलहाल हत्या के पीछे असली वजह क्या है, ये साफ नहीं हो सका है। इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों नें मौका ए वारदात का दौरा किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल और तस्वीरें ले ली हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि उसके हाथ और जानकारी लग सके।