10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Crime: 9 साल की बेटी और 5 साल के बेटे के साथ पिता ने किया गंदा काम, बच्चों ने मां को सुनाई आपबीती तो कांप उठी रूह

Mumbai Jogeshwari News: मेघवाड़ी पुलिस ने जोगेश्वरी पूर्व में रहने वाले आरोपी को अपनी नौ साल की बेटी और पांच साल के बेटे का यौन उत्पीड़न (Sexually Assault) करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बेटी के विरोध करने पर वह उसे बेल्ट से पिटता था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 07, 2022

Jogeshwari Father arrested for raping his son daughter in Mumbai

अपने बच्चों दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Mumbai Jogeshwari Rape Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रिश्तों को दाग लगाने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां दो नाबालिग बच्चों के साथ उनके ही पिता ने रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मुंबई के जोगेश्वरी (Jogeshwari) इलाके के मेघवाड़ी (Meghwadi) की है।

मेघवाड़ी पुलिस ने जोगेश्वरी पूर्व में रहने वाले आरोपी को अपनी नौ साल की बेटी और पांच साल के बेटे का यौन उत्पीड़न (Sexually Assault) करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बेटी के विरोध करने पर वह उसे बेल्ट से पिटता था। यह भी पढ़े-Nagpur: ढोंगी बाबा के कहने पर मां-बाप ने की 6 साल की बेटी की हत्या, जानें पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने घर में बच्चों का यौन शोषण उस समय किया जब उनकी मां बाहर गई हुई थीं। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत कई कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

30 वर्षीय मां ने अपने पति के खिलाफ शुक्रवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने 25 जून को यह घिनौनी करतूत की। उस समय वह बच्चों को घर पर छोड़कर इलाज के लिए कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) गई थी।

आरोपी ने स्थिति का फायदा उठाया पहले बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने कहा “जब नाबालिग लड़की ने उसका (पिता) विरोध किया, तो उसने उसे बेल्ट से पीटा और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने फिर नाबालिग बेटे के साथ भी दुष्कर्म किया। उसने अपने दोनों बच्चों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उन्हें मार देंगा।“

इस बीच, मां को अपने बच्चों के हाव-भाव से अनहोनी का अंदेशा हुआ तो उसने उन्हें विश्वास में लेकर घटना के बारे में पूछा। फिर बच्चों ने अपनी भयानक आपबीती मां को सुनाई। अच्छी बात यह थी कि इस समय आरोपी पिता किसी काम से घर से बाहर गया था।

पिता द्वारा अपने ही बच्चों के यौन शोषण से आहत और स्तब्ध महिला ने शुक्रवार को मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस लड़की और लड़के को अस्पताल ले गई और उनका मेडिकल करवाया। जबकि आरोपी को तुरंत ही इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग