15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Crime News: मुंबई में रोजाना 3 महिलाओं के साथ हो रही हैं बलात्कार की घटनाएं, जून तक इतने मामले हुए दर्ज; रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

महिलाओं के लिए सुरक्षित माने जाने वाले मुंबई में औसतन 3 महिलाओं के साथ रोजाना बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। मुंबई पुलिस के सीपी विवेक फणसलकर ने कहा कि महिला सुरक्षा हमारे लिए हमेशा से प्राथमिकता रहा है। हमने सभी अधिकारियों से भी कहा है कि वे पिछले 6 महीने में दर्ज महिला शिकायतों का समीक्षा करें।

2 min read
Google source verification
Crime

Crime

महिलाओं के लिए सुरक्षित माने जाने वाले मुंबई में रोजाना करीब 3 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। क्या अब मुंबई भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है? इस साल जनवरी से लेकर जून तक महिलाओं से बलात्कार के 494 मामले दर्ज किए गए हैं। इस बात का खुलासा मुंबई पुलिस की तरफ से जारी मासिक क्राइम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट की माने तो जून महीने में महिलाओं से रेप करने की 73 घटनाएं सामने आई है। जिसमें माइनर केस 36 और मेजर केस 37 है। ये आंकड़ा मई के महीने में 95 था, जिनमें माइनर केस 52 और मेजर केस 43 हैं।

पिछले महीने जून में रोजाना करीब 2 महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है, जबकि मई महीने की बात करें तो मई में रोजाना 3 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई है। मई और जून महज दो महीनों में 168 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस तरह मुंबई में इस दौरान औसतन 3 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आई है। यह भी पढ़ें: Sawan 2022: जानें कैसे मुंबई के इस शिव मंदिर का नाम पड़ा बाबुलनाथ मंदिर, सावन में लाखों भक्त करते हैं दर्शन

मुंबई में बलात्कार के बढ़े मामले: इस साल जून तक यानी पिछले छह महीनों में महिलाओं से बलात्कार किए जाने के 494 मामले दर्ज किए गए है। देखा जाए तो रोजाना करीब 2 से 3 महिलाओं इसका शिकार हुई है और पुलिस थाने में बलात्कार की शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं, पिछले यानी 2021 में जनवरी से जून तक रेप के 475 मामले दर्ज किए गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी से जून तक दर्ज महिलाओं से बलात्कार की घटनाओं में से 84 प्रतिशत केस को पुलिस ने सुलझा लिए हैं। यह उपलब्धि 2021 की तुलना में 19 फीसदी ज्यादा है, क्योंकि पिछले साल पुलिस ने 78 फीसदी मामले ही सॉल्व किए थे। बता दें कि साल 2021 में जनवरी से लेकर जून का कुल 475 बलात्कार के मामले दर्ज हुए, जिसमें से पुलिस 369 केस हल किए। वहीं, इस साल जनवरी से लेकर जून का कुल 494 रेप के केस दर्ज किए गए, जिसमें से मुंबई पुलिस ने 417 केस हल कर दिए है।