7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: मलाड में हैवानियत की हद पार! पत्नी से झगड़े के बाद पिता ने रेता 6 साल के बेटे का गला

Mumbai Malad News: आरोपी ने अपनी पत्नी सुनीता से झगड़े के बाद अपने बेटे की निर्मम हत्या कर दी। शनिवार की सुबह बच्चे की मां अपनी 13 साल की बेटी को स्कूल छोड़ने गई थी, जब वह घर लौटी तो घर के फर्श पर खून से लथपथ लक्ष्य का शव पड़ा मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 21, 2022

kidnapping

Attempted kidnapping

Mumbai Father Killed Son: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना हुई है, जहां एक पिता ने क्रूरता की सारी हदे पार करते हुए अपने छह वर्षीय बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद अपने मासूम बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह मलाड (Malad) में हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी नंदन अधिकारी (Nandan Adhikari) ने अपनी पत्नी सुनीता से झगड़े के बाद अपने बेटे लक्ष्य की निर्मम हत्या कर दी। शनिवार की सुबह सुनीता अपनी 13 साल की बेटी को स्कूल छोड़ने गई थी, जब वह घर लौटी तो घर के फर्श पर खून से लथपथ लक्ष्य का शव पड़ा मिला। यह भी पढ़े-Shraddha Murder Case: मुंबई में जांच टीम के हाथ लगी अहम जानकारी, हत्या के 18 दिन बाद आफताब ने मंगवाया था यह सामान

मुंबई पुलिस ने बताया कि लक्ष्य का गला किसी नुकीली चीज से काटा गया था। मालवनी पुलिस (Malwani Police) ने आरोपी नंदन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव को परिवार को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। वहीँ, इस वारदात से इलाके के लोग सकते में है।