17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: महिलाओं के साथ ठगी करने वाले सीनियर सिटीजन गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के खिलाफ दर्ज है 58 मामले; जानें पूरा केस

देश के हर कोने से ठगी के कई मामले लगातार सामने आते रहते हैं। जिसमें ठगी के तरीके अलग-अलग होते हैं। इन मामलों में युवा बड़ी तादात में शामिल रहते हैं। लेकिन मुंबई से सामने आए ताजा केस में एक बुजुर्ग को ठगी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
World Senior Citizens Day

World Senior Citizens Day

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ठगी का जो मामला सामने आया है उसमें पुलिस ने एक सीनियर सिटीजन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी बुजुर्ग है जो महिलाओं के साथ ठगी करता था। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 62 साल है और उसका नाम आसिफ शब्बीर सैयद है। गोवंडी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ठगी के कुल 58 मामले दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अपना एक गैंग बनाकर महिलाओं के साथ ठगी करता था। ये गिरोह गोवंडी, मानखुर्द और चेंबूर सहित अन्य इलाकों में घूमता हैं। इस गिरोह के निशाने पर बुजुर्ग महिलाएं होती हैं। यह गिरोह इन इलाकों में घूमते रहता है और कोई महिला अगर दिखाई पड़ी तो मदद के बहाने उसके पास जाते हैं। फिर बातचीत को आगे बढ़ाते और उसके गहने सहित अन्य चीजे ठग लेते थे।

यह भी पढ़ें-Mumbai News: मुंबई के वर्ली इलाके में युवक ने कुल्हाड़ी से पुलिसवाले पर किया जानलेवा हमला; गाड़ियों में भी की तोड़फोड़

गौर हो कि आरोपी की गिरफ्तारी एक महिला की शिकायत के बाद हुई है। 25 जून को एक बुजुर्ग महिला घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ता खराब होने के कारण उसे चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। उसनें आरोपी से मदद मांगी। आसिफ ने कहा कि खराब रास्ते पर चलते समय वह गिर सकती है जिससे उसके गहने खराब हो सकते हैं। महिला आरोपी की बातों में आ गई और उसनें गहने निकालकर एक थैली में अपना मोबाइल सहित सब रख दिया। फिर कुछ देर बाद आरोपी ने महिला को थैली लौटा दी और वहां से चला गया।

महिला ने जब थैली देखी तो उसके गहने उसमें से गायब थे। जिसके बाद महिला ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। गोवंडी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। फिर पुलिस को सुराग मिला और यह आरोपी गिरफ्तार हो गया। इस गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई में एक 29 वर्षीय शख्स को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 24 साल की महिला के साथ ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने 81 हजार रुपये की ठगी महिला के साथ की थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।