17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Crime News: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

मुंबई से सटे मुलुंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सौतले पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद हडकंप मच गया है। पीड़िता की मां के शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरा मामला-

2 min read
Google source verification
Rape of woman: पड़ोसी महिला से बलात्कार के बाद वीडियो-फोटो किए वायरल

नाबालिग को अगवा कर कलंबोली में की हैवानियत

Mumbai Crime News: नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने उसके सौतले पिता को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां के शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया है। दरअसल नाबालिग की मां ने सौतले बाप को ऐसा करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद थाने आकर उसने पूरी जानकारी पुलिस को दी थी।

मुंबई पुलिस ने नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में मुलुंड में 50 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी थी। अब आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पहले भी बच्ची के साथ बदसलूकी की कोशिश की थी तब महिला ने उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें-Mumbai News: बच्चा चोरी की अफवाहों से मुंबई में मचा हड़कंप, पेरेंट्स की उड़ी नींद; पुलिस हुई अलर्ट

वहीं महिला के पहले पति से 15 साल, 12 साल और 9 साल की तीन बेटियां हैं। उनकी पहली शादी 2011 में बेटा न होने के कारण कारण खत्म हो गई थी। उसके बाद महिला अपनी तीन बेटियों के साथ ठाणे आकर रहने लगी। इसी दौरान साल 2013 में उसकी आरोपी से मुलाकात हुई। बाद में यह मुलाकात प्यार में बदल गई। फिर 2014 में उसने आरोपी से दूसरी शादी की।

गौर हो कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पेशे से ड्राइवर है। शादी के बाद महिला अपनी तीन बेटियों के साथ मुलुंड स्थित आरोपी के घर आकर रहने लगी। इससे पहले 2020 में उसने अपनी पत्नी की बड़ी लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश की थी। लेकिन महिला ने तब महिला ने उसे चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था। कहा जा रहा है कि पिछले सप्ताह आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।