Mumbai Crime News: मुंबई में रहने वाले 28 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर घूरने के आरोप में तीन लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। घटना रविवार तड़के माटुंगा इलाके (Matunga Crime) के एक रेस्टोरेंट के पास हुई।
Mumbai Matunga News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हैरान करने वाली घटना घटी है। जहां एक युवक को कुछ लोगों ने मामूली बात पर बहस के बाद मौत के घाट उतार दिया। मुंबई में रहने वाले 28 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर घूरने के आरोप में तीन लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। घटना रविवार तड़के माटुंगा इलाके (Matunga Crime) के एक रेस्टोरेंट के पास हुई।
माटुंगा पुलिस (Matunga Police) ने बताया कि मृतक अपने एक दोस्त के साथ था, तभी उसका एक आरोपी से घूरने को लेकर बहस शुरू हो गया। देखते ही देखते कुछ देर में बात हाथापाई तक आ गई। आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित के सिर पर बेल्ट से वार किया, लात-मुक्का मारा और गाली-गलौज भी की। जिसके बाद पीड़ित मौके पर ही गिर पड़ा। यह भी पढ़े-Maharashtra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों यात्रा’ में शामिल होंगे महाराष्ट्र के कई दिग्गज नेता, इन चेहरों के शामिल होने की खबर
बाद में पीड़ित युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन एडमिट करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में शाहू नगर पुलिस (Shahu Nagar Police) ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ हत्या और अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने घटना में शामिल तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 504 (जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।