2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में आग का तांडव, घर में सो रहे 7 लोगों की जलकर मौत, मृतकों में 3 बच्चे शामिल

Mumbai Fire : आज सुबह करीब 5 बजे मुंबई के चेंबूर इलाके में आग लगने से 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 06, 2024

Navi Mumbai fire news

नवी मुंबई में रहेजा रेजीडेंसी की 10, 11, 12 मंजिल पर लगी भीषण आग (File Photo)

Mumbai Chembur Fire : मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में एक मंजिला चाल में आज तड़के आग लगी। इस आग में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है और अभी कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे चेंबूर में एक दुकान में आग लगने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। सभी पीड़ित दुकान के ऊपर के कमरे में रहते थे। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो सभी पीड़ित सो रहे थे और उन्हें घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग सबसे पहले दुकान की इलेक्ट्रिक वायरिंग में लगी और कुछ ही देर में उपरी मंजिल तक फैल गई।

रेस्क्यू करने के बाद पीड़ितों को आनन-फानन में सरकारी राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पहचाने गए मृतकों के नाम अनीता गुप्ता (39 साल), प्रेम गुप्ता और मंजू प्रेम गुप्ता (30 साल) समेत नरेंद्र गुप्ता (10) और पैरिस गुप्ता (7 साल) है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े-पुणे के बाद अब मुंबई में युवती से गैंगरेप, CSMT स्टेशन परिसर में हुई घटना, पीड़िता लापता!

डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब हमें आग लगने की सूचना मिली। इस आग में 7 लोग झुलसे हैं, जिनकी मौत हो गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद आग लगने के सटीक कारण का पता चल पाएगा।

Story Loader