8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के घाटकोपर में जूनो पिज्जा रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 1 की मौत, कई की हालत गंभीर

Mumbai Ghatkopar Junos Pizza Fire: मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पिज्जा रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग लगने के बाद पारेख अस्पताल को खाली कराया गया है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 17, 2022

mumbai_ghatkopar_fire.jpg

मुंबई में जूनो पिज्जा रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

Fire in Pizza Restaurant in Ghatkopar in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को आग का रौद्र रूप देखने को मिला। जहां के घाटकोपर इलाके में पारेख अस्पताल (Parekh Hospital) के पास दोपहर में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दर्जनभर गाड़ियों को भेजा गया। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

मुंबई फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर इलाके में पारेख अस्पताल के पास जूनो पिज्जा रेस्टोरेंट में यह आग लगी थी। यह लेवल-1 की आग थी और इस पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि पिज्जा रेस्टोरेंट विश्वास बिल्डिंग (Vishwas Building) के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। यह भी पढ़े-मुंबई में सर्दी में गर्मी का अहसास! 35 डिग्री के पार हुआ तापमान, जानें कब से मिलेगी राहत

वहीँ, आग लगने के बाद काले धुएं के गुबार उठने लगे, जिस वजह से परिसर में सांस लेना भी मुश्किल हो गया। यहाँ तक की पारेख अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों को धुएं के कारण सांस लेने में कठिनाई होने लगी। जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) की मदद से आनन-फानन में उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि, आग में घायल हुए तीन लोगों को राजावाड़ी अस्पताल (Rajawadi Hospital) ले जाया गया था। जिनमें से एक शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय कुरशी देधिया (Qurshi Dedhia) के रूप में हुई। जबकि 18 और 20 साल की दो महिलाओं का इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि छह मंजिला विश्वास बिल्डिंग के बिजली मीटर रूम में करीब दो बजे आग लग गई। फ़िलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।