7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: इंसानियत शर्मसार! पवई के मॉल में फूड डिलीवरी बॉय ने कुत्ते से किया रेप, गिरफ्तार

Mumbai Powai News: मुंबई की पवई पुलिस (Powai Police) ने शनिवार शाम हीरा पन्ना मॉल (Heera Panna Mall) परिसर में एक आवारा कुत्ते का यौन शोषण करने के आरोप में 25 वर्षीय फूड डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 31, 2022

people_are_getting_rid_of_dogs_now_know_why.jpg

मुंबई में कुत्ते से बलात्कार

Mumbai Shocking News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। इस चौंकाने वाले मामले में एक युवक ने बेजुबान जानवर को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय आरोपी ने पवई (Powai) के मॉल में कुत्ते (Stray Dog) के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पवई पुलिस (Powai Police) ने शनिवार शाम हीरा पन्ना मॉल (Heera Panna Mall) परिसर में एक आवारा कुत्ते का यौन शोषण करने के आरोप में 25 वर्षीय फूड डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पशु संरक्षण अधिनियम (Animals Protection Act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-शर्मनाक! पुणे में भैंस के बछड़े से बलात्कार, लोगों ने आरोपी को पीटकर किया अधमरा, गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आकाश ने छह महीने के कुत्ते को पकड़कर मॉल के पीछे इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया। एक राहगीर ने घटना को देखा तो उसने इसकी जानकारी एक एनजीओ को दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पीड़ित कुत्ते के साथ कई दिनों से रेप कर रहा है। एक अन्य डिलीवरी बॉय ने उसकी इस हरकत का वीडियो भी बनाया था। जिस वजह से इस वारदात की भनक 61 वर्षीय शिकायतकर्ता मीनू शेठ को लगी, जो एक एनिमल एक्टिविस्ट है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज बांद्रा कोर्ट (Bandra Court) में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस हिरासत में भेजा गया है।