31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले लव मैरिज और 4 साल बाद हत्या… मुंबई से सामने आया संदिग्ध ‘लव जिहाद’ का मामला

Mumbai Dharavi News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की दम घुटने से मौत होना सामने आया है। जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज़ किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 12, 2023

mumbai_dharavi_crime.jpg

धारावी में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Mumbai Dharavi Murder: मुंबई के धारावी इलाके में एक विवाहित हिंदू लड़की की हत्या से सनसनी मच गई है। दरअसल मृतक महिला के परिवार का आरोप है कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि भाग कर शादी करने के बाद से महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था। वह पत्नी (मृतक महिला) पर मांस खाने और धर्म बदलने का दवाब बनाता था। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता ने लव मैरिज किया था और दोनों चार साल से मुंबई में रह रहे थे। आरोप है कि पति अपनी पत्नी को मारता पिटता था। पीड़ित परिवार के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद ने भी विरोध प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: नासिक में बीमार बुजुर्ग महिला से बलात्कार, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

धारावी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कांडलगांवकर ने बताया कि पांच जनवरी को रात पुलिस को एक व्यक्ति एक महिला को बेहोश हालत में ले जाते हुए दिखा। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस से व्यक्ति ने अपना नाम रहमत खान बताया। महिला उसकी पत्नी रुबीना थी, इनके दो बच्चे भी थे।

अधिकारी ने कहा, “जांच में पता चला कि दंपत्ति मूलत: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी (Katni) के रहने वाले हैं। महिला हिन्दू परिवार से थी इसका वास्तविक नाम यशोधरा है। महिला के परिवार ने बताया कि मृतका ने घर पर फोन पर बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, धर्म परिवर्तन की बात भी करता था।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की दम घुटने से मौत होना सामने आया है। जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज़ किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को 13 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Story Loader