
Pune Crime
मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। शक में अंधा इंसान किसी भी अनहोनी को कभी भी अंजाम तक पहुंचा सकता है। ऐसा ही कुछ मुंबई निवासी 37 साल के बसंत साहा के साथ हुआ। गैरमर्द के साथ अफेयर के शक में बसंत साहा ने अपनी ही पत्नी रीतादेवी को मौत के घाट उतार दिया। खाना पकाने के तवा से मारकर उसने अपनी पत्नी रीतादेवी का खून कर दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसंत साहा और उसकी पत्नी रीतादेवी भांडुप में बीएमसी द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में एक साथ काम करते थे। बीएमसी ने ही दोनों को रहने के लिए आवास दिया था। इसी बीच बसंत साहा अपनी पत्नी रीतादेवी के चरित्र पर कुछ शक करने लगा। बसंत साहा को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी गैरमर्द के साथ अफेयर है। यह भी पढ़े: मुंबई: बीच सड़क कपड़े उतारकर करने लगा ब्लैक मैजिक, आधे घंटे तक ट्रैफिक रहा जाम
बता दें कि इसी शक में अंधा होकर बसंत साहा ने होनी पत्नी रीतादेवी की हत्या करने का प्लान बना लिया। मौका मिलते ही उसने रीतादेवी के सिर पर खाना पकाने के तवे से मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बारे में पता चलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी बसंत साहा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी बसंत साहा को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी बसंत साहा और मृतक रीतादेवी भांडुप पश्चिम में विलेज रोड में साथ में रहते थे। वे वहां सफाईकर्मी के रूप में काम करते थे। पीड़िता की बहन कवितादेवी ने बताया कि दोनों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी।
Updated on:
28 Nov 2022 08:48 pm
Published on:
28 Nov 2022 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
