
मुंबई एयरपोर्ट
Mumbai Airport Flight Cancel: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक ही दिन में एक या दो नहीं बल्कि 250 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने वाली है। जबकि कुछ फ्लाइट के समय में बदलाव किया जाएगा। मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री देश-विदेश की यात्रा करते है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मेंटेनेंस के लिए मुंबई एयरपोर्ट का दोनों रनवे- RWY 14/32 और 09/27 अगले महीने छह घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इसके चलते करीब 250 उड़ानें रद्द या पुनर्निर्धारित की जा सकती हैं। जल्द ही इसकी जानकारी यात्रियों को दी जाएगी। यह भी पढ़े-Indian Railway: कबाड़ हो चुके इंजन और कोच बेचकर मालामाल हुआ मध्य रेलवे, 355 करोड़ कमाने का लक्ष्य
विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए हर साल मानसून से पहले और बाद में रनवे का मेंटेनेंस का काम किया जाता है। अब बरसात का सीजन खत्म होने के बाद रनवे का मरम्मत कार्य फिर कराया जाएगा। एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी ने इस संबंध में जानकारी दी है।
17 अक्टूबर को रखरखाव कार्य के कारण रनवे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। पिछले साल 18 अक्टूबर को भी रनवे की मरम्मत की गई थी। अब बरसात खत्म होने के बाद अगले महीने रनवे का मरम्मत कार्य फिर कराया जाएगा।
मालूम हो कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर दिन 800 से अधिक उड़ानों का परिचालन होता है। हर साल मानसून के बाद रनवे मेंटेनेंस का काम किया जाता है। जिससे विमानों के परिचालन में कोई बाधा नहीं आये और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Published on:
24 Sept 2023 01:16 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
