
बीड में विधवा से हैवानियत
Mumbai Juhu News: मुंबई के जुहू इलाके में भयानक वारदात हुई है। आरोप है कि एक ट्रांसजेंडर (Transgender) पर कथित रूप से तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया। आरोपी ट्रांसजेंडर पर उसके द्वारा दर्ज कराए गए रेप केस (Rape Case) को वापस लेने का दबाव बना रहे थे, लेकिन जब उसने मना किया तो उसे फिनाइल पीने के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा धारदार चीज से कई वॉर किये।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सांताक्रूज (Santa Cruz) पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने एक हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अन्य दो हमलावर जिनमें बलात्कार का आरोपी और उसकी पत्नी शामिल हैं, अभी भी फरार हैं। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र परिवहन के 20 हजार कर्मचारियों की सैलरी अटकी, शिंदे-फडणवीस सरकार में भी नहीं सुधरे हालात
एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित घटना रविवार को हुई जब ट्रांसजेंडर एक दोस्त के साथ घर जा रहा था। माहिम (Mahim) निवासी शिकायतकर्ता ने कहा कि जुहू तारा रोड (Juhu Tara Road) पर होटल सी प्रिंसेस (Hotel Sea Princess) के पास से दोनों गुजर रहे थे, तभी तीन लोगों ने एक ऑटोरिक्शा से उतरकर उस पर हमला किया।
ट्रांसजेंडर ने आगे कहा कि आरोपी मुन्नी के उसके बालों को पकड़ रखा था जबकि दूसरे हमलावर गोविंद ने उसे फिनाइल पीने के लिए मजबूर किया। इसी बीच गोविंद की पत्नी ने उस पर धारदार ब्लेड से हमला किया। शिकायतकर्ता को पीठ और कंधे पर कई चोटें आई हैं। पीड़िता पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद शिकायतकर्ता का दोस्त उसे तुरंत बांद्रा के सरकारी अस्पताल ले गया और पुलिस को भी सूचना दी। पीड़िता को 15 से 16 टांके लगे हैं और हमले के बाद से वह कुछ भी नहीं खा पा रहा है। इसके बाद मुन्नी को विले पार्ले (from Vile Parle) से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने गोविंद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था।
Published on:
11 Oct 2022 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
