8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Local: दुर्घटना का शिकार होने से बची मुंबई लोकल ट्रेन, पटरी पर रखा था पत्थरों से भरा लोहे का ड्रम, FIR दर्ज

Mumbai News: मुंबई में किसी अज्ञात व्यक्ति ने 15 से 20 किलो पत्थर से भरा लोहे का ड्रम ट्रैक पर रख दिया था। हालांकि मोटरमैन ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोकल को सही समय पर रोक दिया। जिस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 03, 2022

mumbai_local_train_megablock

मुंबई लोकल ट्रेन संडे मेगाब्लॉक का शेड्यूल

Mumbai Local Train News: मुंबई में बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी है। मुंबई लोकल ट्रेन के ट्रैक पर किसी ने पत्थर भरकर लोहे का ड्रम रखा था, लेकिन मोटरमैन की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। यह घटना मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड (Sandhurst Road) और भायखला (Byculla) स्टेशन के बीच हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड-भायखला स्टेशन के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने 15 से 20 किलो पत्थर भरकर लोहे का ड्रम ट्रैक पर रख दिया था। हालांकि मोटरमैन अशोक शर्मा ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोकल को सही समय पर रोक दिया। जिस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। अशोक शर्मा के काम की हर जगह सराहना हो रही है। यह भी पढ़े-Nashik: हत्या या हादसा? इगतपुरी में जली हुई कार के अंदर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर मुंबई लोकल ट्रेन फ़ास्ट ट्रैक पर सीएसएमटी (CSMT) से खोपोली के लिए रवाना हुई। वह आगे बढ़ ही रही थी कि सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन गुजरते ही मोटरमैन ने पटरियों पर कुछ देखा। शक होने पर मोटरमैन ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और लोकल ट्रेन को रोक दिया। मोटरमैन ने खुद लोकल से नीचे उतरकर ड्रम की जांच की तो उसमें पत्थर भरे गए थे।

बताया जा रहा है कि मुंबई लोकल ट्रेन के सामने ट्रैक पर लोहे का ड्रम रखकर दुर्घटना करने की कोशिश की गयी, लेकिन सतर्क मोटरमैन अशोक शर्मा की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। सैंडहर्स्ट रोड-भायखला स्टेशन के बीच अज्ञात व्यक्ति ने 15 से 20 किलो पत्थर से भरा लोहे का ड्रम पटरियों पर रख दिया. वहीं इस फ़ास्ट रूट पर दोपहर 3:10 बजे एक तेज लोकल ट्रेन सीएसएमटी से खोपोली के लिए रवाना हुई। उसी समय मोटरमैन अशोक शर्मा ने सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन से निकलते समय ट्रैक पर लोहे का ड्रम देख लिया।

खतरे की अंदेशा होते ही अशोक शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लोकल ट्रेन को रोका। इसके बाद मोटरमैन अशोक शर्मा खुद पटरी पर उतरे। उन्होंने पटरियों पर रखे लोहे के बड़े ड्रम में 15 से 20 किलो पत्थर भरे हुए थे। फिर शर्मा ने यात्रियों की मदद से ड्रम हटाया। फिर ट्रेन आगे बढ़ी और यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस घटना के संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। और जांच चल रही है।