
मुंबई में रेल यात्रियों का विरोध प्रदर्शन
Mumbai Local Train News: भारतीय रेलवे ने शुक्रवार से नॉन-एसी लोकल ट्रेनों की जगह 10 नई एसी लोकल (AC Local Train) सेवाएं शुरू की। इसके साथ ही यात्रियों के लिए एसी लोकल सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 66 हो गयी। हालांकि, सेंट्रल रेलवे का यह कदम अब कई यात्रियों के लिए परेशानी की वजह बन गया है।
इसी क्रम में ठाणे-कलवा रेलवे (Kalwa) स्टेशन पर यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। गुस्साए यात्रियों ने एसी ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया। हालांकि रेलवे पुलिस ने तुरंत घटना का संज्ञान लिया और यात्रियों को पटरी से हटाया और लोकल सेवाएं बहाल की। लेकिन पीक आवर (सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला समय) में हुई इस घटना से हजारों लोकल यात्रियों की मुसीबत बढ़ गयी, क्योकि यात्रियों के आंदोलन से सेंट्रल लाइन पर मुंबई लोकल ट्रेने लेट हो गईं। यह भी पढ़े-Janmashtami 2022: मुंबई और ठाणे में इन जगहों पर लगी है सबसे उंची दही हांडी, 10 थर लगाने पर 21 लाख का इनाम
यात्रियों का आरोप है कि एसी लोकल ट्रिप बढ़ने से उनकी नियमित लोकल प्रभावित हुई है। रेलवे ने पहले ही स्पष्ट किया कि कुल 10 एसी सेवाओं में से एक सुबह के पीक आवर्स में और एक शाम के पीक आवर्स में होगी।
अब तक कलवा कारशेड से जो लोकल ठाणे से सीएसएमटी जाती थी, वह एसी लोकल की वजह से बंद हो गयी। इसकी जगह अब एसी लोकल चलायी जा रही है। पहले कलवा के कई यात्री इसमें बैठकर ठाणे जाते थे और अपनी आगे की यात्रा करते थे, लेकिन अब नॉन एसी की जगह एसी लोकल के चलने से कलवा के यात्री उसमें नहीं चढ़ सके। बता दें कि पांचवे छठे ट्रैक के बाद भी लोकल ट्रेने कलवा से नहीं बनती, फास्ट लोकल नहीं रुकता। इसलिए ठाणे की तरह यात्री मांग कर रहे हैं कि कलवा से भी लोकल ट्रेनें चलाई जाएं। इसके लिए पहले भी यहां विरोध हो चुका है, लेकिन आज एसी लोकल देखकर यात्री भड़क गए।
आज सुबह नाराज यात्रियों ने रेलवे के कदम का विरोध किया। गुस्साएं लोगों ने एसी लोकल को कुछ देर के लिए रोक दिया। अंतत: भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद लोकल सेवा बहाल कर दी गई।
Published on:
19 Aug 2022 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
