
Mumbai Mahalakshmi Mandir : क्यों मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ते हैं लाखों श्रद्धालु, क्या है महिमा जानें यहां
मुंबई. दीपावली के दिन धन वैभव की देवी महालक्ष्मी के दरबार में करीब डेढ़ लाख भक्त मत्था टेकेंगे। महालक्ष्मी मंदिर में सायं 7 बजे महालक्ष्मी पूजन शुरू होगा, इस पूजा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे।
दीपावली के दिन श्री महालक्ष्मी मंदिर का पट सुबह 3 बजे खुल जाएगा। करीब दो घंटे तक माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाएगी। सुबह 5 बजे से भक्त माता के दर्शन कर सकेंगे। 24 पुजारियों का समूह सायं 7 बजे से श्री महालक्ष्मी पूजन शुरू करवाएगा जो रात 9 बजे तक चलेगा। श्री महालक्ष्मी मंदिर के मुख्य पुजारी वीरकर गुरु ने कहा कि धन वैभव की देवी माता लक्ष्मी की कृपा जिस पर भी बरसा वह अपने कारोबार में निरन्तर आगे ही बढ़ता चला गया। महालक्ष्मी की पूजा घर और कारोबार में सुख और समृद्धि? लाने के लिए की जाती है। भूलाभाई देसाई रोड पर स्थित यह मंदिर अत्यंत सुंदर, आकर्षक और लाखों लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
महालक्ष्मी मंदिर आने वाले हर भक्त का यह दृढ़ विश्वास होता है कि माता उनकी हर इच्छा जरूर पूरी करेंगी। यहां भक्तों में गजब का आस्था और विश्वास का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। मुंबई ही नहीं बल्कि पर्यटकों के लिए भी महालक्ष्मी मंदिर आस्था का प्रतीक है। श्री महालक्ष्मी मंदिर के व्यवस्थापक भालचंद्र वालावलकर ने बताया कि रविवार होने के कारण दीपावली के लक्ष्मी पूजन के दिन करीब माता महालक्ष्मी के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या में भरी बढ़ोत्तरी रहेगी। वैसे नवरात्रि से दीपावली पर्व तक मंदिर में हमेशा भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है।
बड़ी संख्या में भक्तों के आने के कारण गतिविधियों पर नजर रखने के लिए महालक्ष्मी मंदिर परिसर से लेकर हाजीअली तक सी सी टी वी कैमरे लगाए गए हैं। ट्रस्ट की ओर से भक्तों के लिए पेयजल, चप्पल स्टेण्ड की व्यवस्था भी की गई है। महालक्ष्मी मंदिर के व्यवस्थापक भालचंद्र वालावलकर ने आने वाले भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान मैटल थाली का उपयोग नहीं करें।
Published on:
26 Oct 2019 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
