
Girls Molestration
Mumbai Crime News: मुंबई की विशेष पॉक्सो अदालत (Pocso Court) ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति को आठ साल की बच्ची के अपहरण (Kidnapping) और उसका यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) करने का दोषी पाया है। कोर्ट ने आरोपी को पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला 2015 का बताया जा रहा है।
अभियोजन पक्ष ने बताया कि 10 जुलाई 2015 को दोपहर करीब दो बजे बच्ची की मां ने उसे (पीड़िता) साबुन खरीदने के लिए भेजा था। कुछ समय बाद वह दौड़ती हुई और मदद के लिए चिल्लाते हुए घर लौटी। उसने अपनी माँ को बताया कि एक आदमी उसे पड़ोस की इमारत में यह कहकर ले गया कि उसके पिता उसके घर में हैं और उसके लिए एक ड्रेस लाये है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसे चूमने की कोशिश की। यह भी पढ़े-ठाणे के रबाले एमआयडीसी में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर
अदालत में गवाही देने वाले गवाहों में नाबालिग भी शामिल थी। पीड़िता ने कोर्ट को यह भी बताया कि वह आरोपी के चंगुल से किसी तरह बच निकलने में सफल रही, और उसने एक महिला को इसके बारे में बताया।
महिला ने पीड़िता की मां को बताया कि जब वह बिल्डिंग में पहुंची तो उन्होंने आरोपी को वहीं खड़ा पाया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को पुलिस स्टेशन लाया गया। बच्ची ने कोर्ट में आरोपी की शिनाख्त की है। आरोपी अगस्त 2015 से जमानत पर बाहर है।
Published on:
06 Dec 2022 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
