
मुंबई में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Mumbai Crime News: मुंबई में एक बार फिर मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने छह साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद रेप के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य अपराध से इलाके के लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया की शहर में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मानखुर्द पुलिस स्टेशन (Mankhurd News) में एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़े-रफ्तार का कहर! मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लग्जरी बस से भिड़ी कार, 4 लोगों की मौके पर ही मौत, 3 घायल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने छह साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में लड़की रोते हुए अपने घर गई और मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने नजदीकी थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के फ़ौरन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
बता दें कि 27 जनवरी को ठाणे जिले के डोंबिवली (Dombivli News) के पास ठाकुर्ली (Thakurli) में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो लोगों ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया था। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थी। बाद में दोनों आरोपियों को जिले से ही गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया।
Published on:
31 Jan 2023 04:18 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
