11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Metro: कम गेंदों में बनाने है ज्यादा रन… सीएम एकनाथ शिंदे ने विरोधियों को दिया करारा जवाब

Maharashtra Political News: एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, सरकार बनते ही हमने बहुचर्चित मेट्रो परियोजना का काम फिर से शुरू करवाया। जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने राज्य में कई परियोजनाओं की शुरुआत की थी। फडणवीस के पांच वर्षों के कार्यकाल में परियोजनाओं का तेजी से विकास हो रहा था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 30, 2022

CM Eknath Shinde targets Shiv Sena chief Uddhav Thackeray

सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

Mumbai Metro Line-3 Trial Run: विवादों में रहने वाली मुंबई की कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज (एसईईपीजेड) मेट्रो लाइन-3 का ट्रायल रन मंगलवार को किया गया। आरे इलाके में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अपने संबोधन में सीएम शिंदे ने मेट्रो परियोजना को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत तमाम विरोधियों पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा “मेट्रो परियोजना से ही राजनीतिक प्रदूषण बढ़ा है। इसलिए यह प्रोजेक्ट ठप पड़ गया था। हालांकि अब इस प्रोजेक्ट का काम तेजी से पूरा किया जाएगा। क्योंकि हमारी सरकार ने कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने का लक्ष्य रखा है। शिंदे-फडणवीस सरकार को बने हुए मुश्किल से 2 महीने ही हुए हैं। हालांकि, ढाई साल पहले रुके कई प्रोजेक्ट अब आगे बढ़ रहे हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरी ताकत के साथ राज्य सरकार के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी ने राज्य के विकास के लिए परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की बात कही हैं।" यह भी पढ़े-Maharashtra DA Hike: एसटी कर्मचारियों को दें महंगाई भत्ता! सीएम एकनाथ शिंदे ने परिवहन विभाग को दिया निर्देश


उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, सरकार बनते ही हमने बहुचर्चित मेट्रो परियोजना का काम फिर से शुरू करवाया। जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने राज्य में कई परियोजनाओं की शुरुआत की थी। फडणवीस के पांच वर्षों के कार्यकाल में राज्य में परियोजनाओं का तेजी से विकास हो रहा था। हालांकि, इस बीच ढाई साल में उनके काम को रोक दिया गया।


'विपक्ष के लिए अब दो चुनौती'

शिवसेना से बगावत कर सरकार बनाने वाले दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे ने विपक्ष को करारा जवाब दिया। शिंदे ने कहा, पहले सिर्फ देवेंद्र फडणवीस ही विरोधियों के लिए चुनौती थे। हालांकि अब मैं भी उनके साथ हूं। पहले केवल एक था। अब दो हैं। इसलिए सरकार चलाते समय हम सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। इस दौरान शिंदे ने आश्वासन दिया कि वह विकास के मामले में कभी राजनीति नहीं करेंगे।

बता दें कि मुंबई मेट्रो की तीसरी लाइन में 33.5 किलोमीटर लंबा भूमिगत मार्ग शामिल है। यह लाइन दक्षिण मुंबई के कोलाबा को महानगर के पश्चिमी उपनगरों से जोड़ेगी।

शिंदे-फडणवीस सरकार ने इस साल 30 जून को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से सटी वन भूमि ‘आरे’ में मेट्रो कार शेड के निर्माण का फैसला पलट दिया था। वहीँ, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की नयी सरकार से आरे में कार शेड के निर्माण की योजना पर आगे बढ़कर ‘मुंबई के दिल में छुरा न घोंपने’ की अपील की थी। कई पर्यावरण प्रेमी भी इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे है।