
India
मुंबई । अब जल्द ही घाटकोपर से वर्सोवा के बीच चलने वाली
मेट्रो की गति बढ़ने वाली है। इसके लिए आगामी 5 जुलाई को कमिश्नर फॉर मेट्रो रेल
सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा 11.4 किमी मुंबई मेट्रो वन कोरिडोर घाटकोपर से वसरेंवा के
बीच सुरक्षा जांच करेगी। इस सुरक्षा जांच के लिए मुंबई मेट्रो वन सेवा को 5 जुलाई
को साढ़े सात घंटे के लिए रद्द किया गया है। सुरक्षा जांच के तहत प्रस्तावित मेट्रो
की गति को अधिक से अधिक 50 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 80 किमी प्रतिघंटे की जा सकती
है या नहीं इस बात पर ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान सीएमआरएस मेट्रो ट्रेनों को चलाकर
यह ट्रायल लेंगे की मुंबई मेट्रो ने प्रति घंटे 80 किमी चलाने के लिए क्या
तैयारियां की हैं।
रविवार को सेवाएं रद्द
सुरक्षा जांच के तहत किसी भी
तरह की कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए मेट्रो प्रशासन ने रविवार को सुबह 8.30 से
शाम को 4 बजे तक सेवाओं को रद्द कर दिया है। मेट्रो वन के प्रवक्ता ने बताया कि हम
यात्रियों को होनेवाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं, परंतु यात्रियों को
बेहतर सुविधा देने के लिए यह किया जा रहा है। इसके बारे में लोगों को जानकारी देने
के लिए हम प्रचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
