1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: चॉकलेट का लालच देकर छात्रा से रेप, स्कूल का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Mumbai Crime News: बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर आरोपी उसे वॉशरूम में ले गया और दुष्कर्म किया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 05, 2024

Mumbai rape news

Mumbai School Girl Rape: मुंबई के एक स्कूल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कांदिवली (Kandivali Rape) में स्कूल के एक सिक्योरिटी गार्ड ने चार साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर स्कूल के वॉशरूम में दुष्कर्म किया। इस तरह की घिनौनी वारदात स्कूल में होने से अभिभावक आक्रोशित हैं। अभिभावकों ने स्कूल के सामने जमा होकर प्रदर्शन किया हैं। आरोपी को फांसी देने की मांग हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि चार साल की बच्ची से रेप के आरोप में पुलिस ने शनिवार को स्कूल के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना शुक्रवार को कांदिवली पूर्व के अशोक नगर के एक स्कूल में हुई। पीड़िता की मां की शिकायत पर समता नगर पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़े-Mumbai: फिल्म लाइन से जुड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बड़े होटल में धराई 4 लड़कियां

मिली जानकारी के मुताबिक, कांदिवली के अशोक नगर इलाके में स्थित लिटिल कैप्टन प्री स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची रोजाना की तरह अपने पिता के साथ स्कूल गई थी। लेकिन 2 फरवरी को जब वह स्कूल से घर लौटी तो उसे तकलीफ होने लगी।

आरोपी बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसे वॉशरूम में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि शुक्रवार को जब पीड़िता स्कूल से लौटी तो उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा था। जब मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना अपनी मां को बता दी।

इसके बाद पीड़िता की मां तुरंत समता नगर पुलिस स्टेशन पहुंची और सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जब पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया तो पता चला कि उसका शारीरिक शोषण हुआ है। इसके बाद पुलिस पीड़ित बच्ची को आरोपी की पहचान कराने के लिए स्कूल ले गई। सिक्योरिटी गार्ड को पीड़िता ने पहचान लिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Story Loader