
मुंबई के भांडुप में मलबे में दबने से 2 युवकों की मौत
Mumbai Bhandup News: मुंबई (Mumbai News) के भांडुप उपनगर (Bhandup West) में रविवार सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। शहर के भांडुप पश्चिम के खिंडीपाड़ा इलाके (Khindipada) में मरम्मत कार्य के दौरान अचानक एक मकान भरभराकर ढह गया। जिसके मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीएमसी (BMC) अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 19 वर्षीय राजकुमार धोत्रे (Rajkumar Dhotre) और 18 वर्षीय रामानंद यादव (Ramanand Yadav) के रूप में हुई है। यह घटना आज सुबह करीब 9.30 बजे हुई। जब ग्राउंड प्लस एक मंजिला मकान के लिए चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान स्लैब का एक हिस्सा गिर गया। यह भी पढ़े-ठाणे: मीरा रोड में ऑटो रिक्शा से चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, 2 महिलाओं को बचाया गया, 1 गिरफ्तार
मलबे के नीचे दोनों युवक फंस गए। बाद में बचाव अभियान के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया।
हालांकि, मुलुंड पश्चिम में स्थित एमटी अग्रवाल अस्पताल (MT Agarwal Municipal General Hospital, Mulund) ले जाने पर दोनों युवकों को डॉक्टरों ने भारती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बीएमसी और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या मकान के मरम्मत कार्य के लिए परमिशन ली गई थी और सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही थी। अधिकारियों ने बताया की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
12 Feb 2023 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
