13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: गणेश चतुर्थी पर करेंगे ’26/11′ जैसा हमला, पुलिस कंट्रोल रूम को आया एक और धमकी भरा कॉल

मुंबई ज्‍वॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नांगरे पाटिल ने बताया है कि कोई भी अफवाह पर भरोसा मत करिए। 80 प्रतिशत पुलिस को तैनात किया गया है। इसके अलावा एसआरपीएफ की 18 कंपनियां, क्यूआरटी की 700 टीमें हैं। भारी संख्या में पुलिसबल गणेशोत्सव के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा।

2 min read
Google source verification
mumbai_police.jpg

Mumbai Police

महाराष्ट्र में करीब दो साल के बाद गणेश उत्सव की धूम देखी जा रही है। मुबंई सहित कई और शहरों में लोगों में इस त्यौहार को लेकर उत्साह है। बीएमसी ने सभी प्रतिबंध भी हटा दिए हैं। वही, मुंबई पुलिस भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गई है। इसके पीछे मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को आया एक फोन है। इस कॉल में मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले को अंजाम देने के धमकी दी गई है, जिसके बाद मुंबई में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

मुंबई के ज्‍वॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि मुंबई पुलिस अलर्ट है। जो गणपति का बंदोबस्त रहता है, उसमें खास रूप से भीड़ का नियंत्रण, ट्रैफिक मॉनिटरिंग और खास तौर पर कोई भी प्राकृतिक आपदा से कैसे निपटे, उसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। पुलिस बल की तैनाती अधिक रहेगी और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणपति आगमन से लेकर और अंत तक रोज का प्लान और कड़ा इंतजाम किया जाएगा। मुंबई पुलिस पूरी तरह से तैयार है। यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: फडणवीस के बाद अब महाराष्ट्र BJP के अध्यक्ष ने की MNS प्रमुख राज ठाकरे मुलाकात, जानें क्या बात हुई

आतंकी धमकी पर विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि मुंबई हमेशा पूरी तरह से अलर्ट और तैयार रहती है। स्पेशली कोस्टल कमेटी, क्यूआरटी टीम सब पूरी तरह से तैनात हैं तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। कल से शुरू होने जा रहे गणेश चतुर्थी के अवसर से 1 दिन पहले पुलिस कमिश्‍नर विवेक फणसलकर और ज्‍वॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नांगरे पाटिल मुंबई के फेमस लाल बाग के राजा पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लिया।

विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा है कि कोई भी अफवाह पर यकीन मत करे। 80% पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा एसआरपीएफ की 18 कंपनियां, क्यूआरटी की 700 टीमें हैं। अधिक संख्या में पुलिसबल गणपति उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा। गणपति पंडाल के साथ-साथ सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर भी पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। मंदिर के बाहर पुलिस बंदोबस्त पूरे गणेश उत्सव के दौरान होगा, जहां पुलिस की निगरानी पूरे गणेशोत्सव में बनी रहेगी।