13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: गर्ल्स हॉस्टल से भागने के लिए 6 नाबालिग लड़कियों ने बनाया खास प्लान, पुलिस भी रह गई दंग

मुंबई के गोवंडी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गर्ल्स हॉस्टल से कुछ नाबालिक लड़कियां भाग गई है। लड़कियों के भागने में किसी बाहरी शख्स ने मदद की है। लड़कियों ने हास्टल से निकलने से पहले कांस्टेबल का कमरा बाहर से बंद कर दिया था ताकि कांस्टेबल उनका पीछा न कर सके।

2 min read
Google source verification
crime_3.jpg

Crime

मुंबई के गोवंडी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार को गोवंडी स्थित एक गवर्नमेंट गर्ल्स हास्टल से करीब 4 बजे के करीब 6 नाबालिग लड़कियां चकमा देकर फरार हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़कियों के भागने में किसी बाहरी शख्स ने मदद की है। बताया गया कि लड़कियों ने हास्टल से निकलने से पहले कांस्टेबल का कमरा बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कांस्टेबल उन लड़कियों का पीछा न कर सके।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये लड़कियां सुबह 3 से 4 बजे के बीच हास्टल से निकली हैं। इन लड़कियों ने हास्टल के बाथरुम में लगी सीमेंट से बनी खिड़की को तोड़ दिया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच में पता लगाया कि लड़कियों भगाने के पीछे किसी बाहरी शख्स का हाथ हो सकता है, क्योंकि सीमेंट की खिड़की के बाहर लगी हुई ग्रिल गायब थी। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला, सेवा दिवस से रूप में मनाया जाएगा PM मोदी का जन्मदिन

बता दें पुलिस ने गर्ल्स हास्टल का रजिस्टर चेक करके पता लगाया है कि हास्टल से 6 लड़कियां फरार हैं। वहीं पुलिस नाबालिग लड़कियों की भागने में मदद करने के आरोप में अज्ञात शख्स के नाम से केस दर्ज कर लिया है। मुंबई में अलग-अलग जांच एजेंसी, मानव तस्करी, बच्चा चोर गैंग, भिखारी गैंग जैस कई अवैध काम करने वालों के खिलाफ काम करती है। जांच एजेंसियां बच्चे, बूढ़े और नाबालिग लड़कियों को बचाने का काम करती है और बचाई गई नाबालिग लड़कियों को मुंबई के इसी गोवंडी के राजकीय बालिका विशेष पुनर्वास केंद्र में रखती हैं।

इन लड़कियों का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस उन्हीं जगह पर जांच करेगी जहां से उन लड़कियों को छुड़ा कर यहां लाया गया था। इसके साथ ही पुलिस उस बाहरी शख्स की खोज अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी फुटेज के जरिए करेगी।