
Lake
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। लोग अपने घर में गणपति को लाने के बाद विसर्जन के लिए लेकर जा रहा हैं। गणेश विसर्जन के दौरान कई लोग हादसे का भी शिकार हो रहे हैं। अब गणपति विसर्जन के दौरान एक झील में सात साल के मासूम बच्चे के डूबने की खबर सामने आ रही है। ये दर्दनाक हादसा मुंबई से सटे ठाणे जिले का है। शुक्रवार की शाम राबोदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाई गई आर्टिफिशियल झील में सात साल का बच्चा डूब गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने बताया है कि बच्चा अपने कुछ दोस्तों के साथ गणपति पंडाल में घूम रहा था और तभी वह डूब गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार रात को उसके शव को झील से बाहर निकाला गया। ठाणे नगर निगम; टीएमसीद्ध ने राबोदी के मीनाताई ठाकरे चौक पर गणेशोत्सव उत्सव से पहले आर्टिफिशियल झील तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: दशहरा रैली के ‘महाभारत’ में अब कूदे NCP प्रमुख शरद पवार, सीएम शिंदे को दे दी ये नसीहत
बता दें कि चार फुट गहरी झील का इस्तेमाल सिर्फ छोटी-छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पिछले दो दिनों से झील में विसर्जन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही थी, जिसकी वजह से आसपास की झुग्गियों के कई बच्चे झील परिसर में मस्ती करने के लिए पानी के भीतर जाने का प्रयास कर रहे थे। साइट पर मौजूद गार्ड्स और इमर्शन टीम ने दावा किया कि उन्होंने बच्चों को डांटा और उन्हें वहां से हटा दिया। शुक्रवार को कोई विसर्जन नहीं हुआ और झील में सुरक्षा बैरिकेड्स या गार्ड कम थे ऐसे में बच्चा झील में चला गया और डूबने से उसकी मौत होग ई। बच्चे की पहचान अपना नगर इलाके के रहने वाले 7 साल के जैहाद शेख के रूप में हुई है।
कुछ बच्चे मदद के लिए हेल्प मांगे: राबोडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस घाटेकर ने बताया कि आसपास के कुछ लोगों ने बच्चे को शाम करीब साढ़े सात बजे बाकी के बच्चों के साथ इलाके में जाते हुए देखा था। करीब रात आठ बजे शेख के डूबने पर कुछ बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। हम 5 मिनट में आरडीएमसी की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद फौरन शेख को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़के के परिवार वाले इस खबर से बिल्कुल अनजान थे कि वह खेलने के लिए झील पर गया था।
Updated on:
03 Sept 2022 06:39 pm
Published on:
03 Sept 2022 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
