scriptMumbai News: दरिंदगी की सारी हदे पार, तीन लोगों ने किया 9 साल की बच्ची का बलात्कार; 2 आरोपी गिरफ्तार | Mumbai News: A 9-year-old girl was raped by three men, crossing all limits of cruelty; 2 accused arrested | Patrika News
मुंबई

Mumbai News: दरिंदगी की सारी हदे पार, तीन लोगों ने किया 9 साल की बच्ची का बलात्कार; 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। मुंबई के भांडुप इलाक़े में 3लोगों पर एक 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है फिलहाल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

मुंबईSep 02, 2022 / 05:02 pm

Siddharth

girl.jpg

Girl

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। देश में बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा के बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही बया करती है। देश में बच्चियों और महिलाओं के लिए तमाम कानून बनाए जाने के बाद भी ये सुरक्षित नहीं है। हर दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ हैवानियत की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला मुंबई (Mumbai) का है। यहां तीन हैवानों ने एक 9 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। शर्मसार कर देने वाली घटना मुंबई के भांडुप इलाके की है।
इस मामले में भांडुप पुलिस ने बताया कि 9 साल की बच्ची का सामूहिक बलात्कार करने वाले तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की उम्र 62 साल और 65 साल है।
यह भी पढ़ें

Pune News: फ्लाइंग बस लाने की तैयारी में जुटे नितिन गडकरी, ट्रैफिक से छुटकारा पाने के लिए बनाया ये है प्लान

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना साल 2020 से 22 जून 2022 के बीच की है जब नाबालिग पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी थी। नाबालिग पीड़िता से सारी बात सुनकर 44 वर्षीया मां के पैरों तले जमीन निकल गई। इसके बाद मां ने उसकी बेटी के साथ हुई हैवानियत की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर भांडुप पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (AB), 376(2)(N) और पॉक्सो की धारा 4,6,8 और 12 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और तीसरे आरोपी को भी जल्द ही पकड़ा लिया जाएगा।
बता दें कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। साल 2021 में पुणे शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में 53.17% बढ़कर 1,616 हो गए, जबकि साल 2020 में यह 1,055 था, जैसा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। वहीं, साल 2019 में 1,390 मामलों की तुलना में साल 2020 में ये मामले काफी कम हो गए थे। तब गिरावट के कारणों में से एक कोरोना-प्रेरित लॉकडाउन प्रतिबंध था। साल 2021 में सब मिलाकर महाराष्ट्र पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित 39,526 मामले दर्ज किए, जबकि साल 2020 में 31,954 और साल 2019 में 37,144 मामले दर्ज किए गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो