
शिंदे गुट के साथ मनसे के गठबंधन की अटकले तेज
बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) इलेक्शन इस साल होने वाला है। ऐसे में महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम शिंदे और राज ठाकरे की इस मुलाकात से कई तरह से राजनीतिक कयास लगने शुरू हो गए हैं। इससे पहले राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवींस ने भी राज ठाकरे से मुलाकात की थी।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीएम एकनाथ शिंदे मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर पहुंचे थे और वहीं पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। हालांकि राज ठाकरे से बातचीत को लेकर सीएम शिंदे ने कहा कि वह केवल गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आए थे और उनकी राज ठाकरे के साथ यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: महाराष्ट्र में HDFC बैंक खोलेगा 207 ब्रांच, 3000 नए कर्मचारियों की करेगा नियुक्ति
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की थी। बावनकुले करीब दोपहर के समय दादर के शिवाजी पार्क इलाके में राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पहुंचे, जहां उन्होंने राज ठाकरे से मिलकात की। इस मुलाकात से सियासी हलचल बढ़ गई। वहीं, सोमवार को राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी।
बता दें कि साल 2017 के बीएमसी इलेक्शन में बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि शिवसेना के खाते में 84 सीटें आई थी। वहीं, मनसे को भी 7 सीटें मिली थीं। इसके बाद साल 2019 में हुए विधानसभा इलेक्शन में राज ठाकरे की पार्टी को सिर्फ एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था। ऐसे में महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर पैर जमाने के लिए यह राज ठाकरे को अच्छा मौका मिल सकता है। मुंबई में अभी तक बीएमसी चुनावों का एलान नहीं किया गया है।
Published on:
01 Sept 2022 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
