16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान चलाकर एक दिन में काटे 6000 लोगों के चालान

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। 19 अगस्त को दही हंडी के अवसर पर ट्रैफिक विभाग सतर्क हो गया था। एहतियातन महानगर के चौक चौराहे पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया था। इसा दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 6000 लोगों का चलान काटा है।

2 min read
Google source verification
mumbai_traffic_police.jpg

Mumbai Traffic Police

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर ट्रैफिक पुलिस की गाज गिरी है। एक दिन में करीब 6 हजार लोगों का चालान काटा गया है। 19 अगस्त को दही हांडी के अवसर पर ट्रैफिक पुलिस ने एक विषेश अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत नियमों का उलंघन करनेवाले चालकों के खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई की है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोग शामिल हैं। दही दांडी वाले दिन ट्रैफिक पुलिस ने करीब 4800 लोगों को बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए पकड़ा है। उलटी दिशा में गाड़ी चलाने वाले 580 और ट्रिपल सीट गाड़ी चलाने वाले 531 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही अनुमति से ज्यादा यात्रियों को बिठाने वाले 223 वाहन चालकों को दंडित किया गया है। यह भी पढ़ें: Pune News: केंद्रीय मंत्री के समक्ष छात्रा ने उठाया ‘सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन' की कमी का मुद्दा, जितेंद्र सिंह ने दिया ये जवाब

बता दें कि 19 अगस्त को दही- हंडी को मद्देनजर रखते हुए मुंबई ट्रैफिक विभाग पहले से ही सतर्क हो गया था। एहतियातन महानगर के चौक चौराहे पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, मुंबई के दादर में बिना हेलमेट सवारी करने वाले अधिकांश लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। मुंबई उपनगर में 1631 चालकों के चालान काटे गए है।

दही हांडी का जश्न मनाने और समय पर पहुंचने के लिए, कई गोविंदा दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी करते हुए तो कई गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए और कई बिना हेलमेट के पाए गए। इन सभी गोविंदाओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने शहर में स्पीकर से तेज आवाज करने वाले कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।