14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: NIA की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा, दाऊद के निशाने पर नेता और बिजनेसमैन; हवाला के जरिए भेजे 25 लाख

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में दायर अपने आरोप पत्र में बड़ा खुलासा किया है। आरोप पत्र के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाली डी कंपनी के निशाने पर राजनेता और बिजनेसमैन हैं।

2 min read
Google source verification
dawood_ibrahim.jpg

Dawood Ibrahim

मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दायर अपने आरोप पत्र में बड़ा खुलासा किया है। आरोप पत्र के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के नेतृत्व वाली डी कंपनी के निशाने पर बड़े नेता और बिजनेसमैन हैं। डी कंपनी ने इन्हें निशाना बनाने के लिए स्पेशल इकाई का गठन किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डी कंपनी ने प्रमुख हस्तियों के खिलाफ उपयोग किए जाने वाले घातक हथियार उपलब्ध कराए हैं।

डी कंपनी ने बड़े राजनेताओं और बिजनेसमैन समेत कुछ प्रतिष्ठित हस्तियों पर हमला करके लोगों में आतंक फैलाने के लिए यूनिट बनाई। एनआईए ने उल्लेख किया कि एक संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्य आतंकी गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। यह भी पढ़े: Maharashtra News: फ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटकर मुंह में ठूंसा, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 नवंबर को दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और तीन अन्य के खिलाफ भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के संबंध में आरोप पत्र दायर किया गया था। ये आरोप पत्र शब्बीर अबूबकर शेख उर्फ शब्बीर, आरिफ अबूबकर शेख उर्फ आरिफ भाईजान, मोहम्मद सा के खिलाफ दायर किया गया था। आरोप पत्र में लिम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और दाऊद इब्राहिम कास्कर उर्फ शेख दाऊद हसन व शकील शेख उर्फ छोटा शकील के भी नाम शामिल हैं।

हवाला द्वारा 25 लाख रुपये भेजे: बता दें कि कुल 25 लाख रुपए कैश में आरिफ और शब्बीर को हवाला चैनल के माध्यम से पाकिस्तान से दुबई होते हुए मुंबई भेजे गए। जांच से खुलासा हुआ कि आरोपित शख्स जो डी कंपनी, एक आतंकी गिरोह और एक संगठित अपराध सिंडिकेट के मेंबर हैं। उक्त साजिश को आगे बढ़ाने में उन्होंने डी कंपनी के लिए और तत्काल में एक व्यक्तिगत आतंकी के लाभ के लिए, धमकी देकर और लोगों को मौत या गंभीर चोट के डर से भारी मात्रा में धन जुटाया, एकत्र किया और जबरन वसूली की।

देश की सुरक्षा को खतरे में डालने और आम लोगों के मन में दहशत पैदा करने के मकसद से एनआइए ने आरोप पत्र में उल्लेख किया। एनआइए को पता चला कि गिरफ्तार आरोपितों को हवाला के माध्यम से भारी मात्रा में पैसे मिले। विदेश में स्थित फरार आरोपित से लोगों के मन में आतंक पैदा करने के लिए मुंबई और भारत के अन्य शहरों में आतंकी घटनाओं की साजिश है। मुंबई डी कंपनी के निशाने पर है। मामले की जांच जारी है।