14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Taxi Strike in Mumbai: मुंबईकरों की एक अगस्त से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, टैक्सी यूनियन ने किया हड़ताल का ऐलान; जानें क्या है मामला

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक अगस्त से टैक्सी यूनियन ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। जिससे मुंबईकरों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। दरअसल मुंबई टैक्सीमैन यूनियन ने सरकार द्वारा किराया वृद्धि पर कोई फैसला नहीं लेने के विरोध में हड़ताल की घोषणा की है।

2 min read
Google source verification
Mumbai Taxi Union Strike

मुंबई में टैक्सी यूनियन ने किया हड़ताल का ऐलान

Mumbai Taxi Strike: मुंबई में लोकल ट्रेनों को मुंबईकरों की लाइफ लाइन कहा जाता है। साथ ही शहर में सड़कों पर दौड़ने वाली काली-पीली टैक्सियों का भी रोल अहम है। लेकिन एक अगस्त से मुंबईकरों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि टैक्सीमैन यूनियन ने सरकार द्वारा किराया वृद्धि पर कोई फैसला न लेने के विरोध में 1 अगस्त को टैक्सी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

गौर हो कि मुंबई में टैक्सी यूनियन ने सरकार से किराए में 10 रुपये की बढ़ोतरी की मांग की है। दूसरी तरफ खबर यह भी है कि कुछ ऑटो-रिक्शा यूनियनों का भी कहना है कि वे 31 जुलाई तक किराए में बढ़ोतरी का इंतजार करेंगे। फिर अगर सरकार द्वारा किराये में इजाफा करने का कोई फैसला नहीं लिया जाता है तो वे भी हड़ताल का समर्थन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Auto-Taxi Strike: 31 जुलाई से महाराष्ट्र के ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल, सामने आई ये बड़ी वजह

वहीं ऑटो यूनियन न्यूनतम किराए में तीन रुपये का इजाफा करने की उम्मीद में हैं। इस हिसाब से वे चाहते हैं कि सरकार न्यूनतम किराया 21 रुपये से बढाकर 24 रुपये कर दे। टैक्सी यूनियन के नेता भी किराए में बढ़ोतरी की मांग को जायज ठहरा रहे हैं। उइसके पीछे उनका तर्क है कि साल 2021 में अंतिम किराया संशोधन के बाद सीएनजी के दाम 48 रुपये से बढ़कर 80 रुपये पहुंच गए हैं।

टैक्सी यूनियन के नेता ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए भारी जुर्माने का भी विरोध कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि हमारे ड्राइवर दिन की कमाई से अधिक जुर्माना अदा कर रहे हैं। जिसमे सबसे अधिक नो-पार्किंग जोन में पार्किंग के कारण हो रहा है। यूनियन का कहना है कि हमारे चालकों को ई-चालान भेजने की बजाय सरकार को पार्किंग के लिए अधिक स्टैंड आवंटित करना चाहिए।