
मुम्बई में युवक ने तलवार से काटा केक
Mumbai Borivali News: मुंबई में नाबालिग बर्थडे बॉय को तलवार (Sword) से अपने जन्मदिन का केक (Birthday Cake) काटना भारी पड़ा है। मुंबई पुलिस ने 17 साल के किशोर के खिलाफ बर्थडे केक तलवार से काटने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ जिसमें आरोपी तलवार से 21 केक काटते नजर आ रहा हैं।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह मामला शहर के बोरीवली इलाके (Borivli Teen) का है। एमएचबी कॉलोनी पुलिस (MHB Colony Police) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि किशोर ने शुक्रवार को तलवार से 21 केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। यह भी पढ़े-Farmer Suicide: 'हैप्पी बर्थडे मोदी साहब...', महाराष्ट्र में किसान ने की आत्महत्या, प्रशासन पर उठे सवाल
मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर एक शख्स ने तलवार से केक काटने का वीडियो टैग कर इसकी जानकारी दी और किशोर का नाम और पता भी बताया। जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने 17 वर्षीय को ट्रैक कर उसे नोटिस भेजा है। एमएचबी कॉलोनी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "नाबालिग ने शुक्रवार को रात 9 बजे से 9.30 बजे के बीच अपराध किया। वह एक मेज पर केक के साथ दोस्तों से घिरा हुआ था। वीडियो में नाबालिग केक काट रहा है और अपना जन्मदिन मना रहा है।"
Published on:
19 Sept 2022 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
