
सतारा में घर में मिले 4 शव, आत्महत्या या हत्या?
Mumbai News: मुंबई से सटे ठाणे इ एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को अपने साथ चलने के लिए कहा। लेकिन उसनें इनकार कर दिया। यह बात सिरफिरे आशिक को इतनी बुरी लगी कि उसनें प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई प्रेमिका की मां को भी आरोपी ने पीट दिया।
ज्ञात हो कि ठाणे शहर से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां सिरफिरे आशिक ने जो कदम उठाया उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। प्रेमी ने लड़की और उसकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। क्योंकि उसकी प्रेमिका ने बारिश के कारण उसके घर चलने से इनकार कर दिया था। हमला करने वाले 22 वर्षीय युवक का नाम सुरेश रामदास वाडेकर है।
वहीं पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 18 साल की पीड़िता, उसकी मां और आरोपी प्रेमी घोड़बंदर में लड़की के घर पर थे। पुलिस के मुताबिक बुधवार को शहर में तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान आरोपी ने लड़की को अपने साथ अपने घर चलने के लिए कहा। लेकिन उसनें इनकार कर दिया। जिसके बाद यह पूरा वाकया हुआ।
बरसात के कारण लड़की ने बाहर जाने से मना कर दिया। उसनें कहा कि बारिश रुकने के बाद हम चलेंगे। लेकिन सनकी प्रेमी भड़क गया और उसने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान लड़की की मां ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।
इस हमले में लड़की और उसकी मां घायल हो गईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इन लोगों ने दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद मां-बेटी दोनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस घटना की आगे जांच कर रही है।
Published on:
25 Sept 2022 12:22 pm
